Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

श्रद्धांजली।आईटीबीपी के जवानों ने शहीद आशाराम जगूड़ी को बलिदान दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि… पढ़ें खबर।

बड़कोट।बड़कोट तहसील के अंतर्गत पौल गांव निवासी अमर शहीद आशाराम जगूड़ी के बलिदान दिवस पर सोमवार को आईटीबीपी मातली के जवानों द्वारा शहीद स्मारक स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान जवानों एवं ग्रामीणों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उनके अदम्य साहस, वीरता और देशभक्ति को नमन किया।
विदित हो कि 25 मई 2002 को जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान गश्ती दल पर आतंकवादियों ने अचानक हमला कर गोलीबारी शुरू कर दी थी। विपरीत परिस्थितियों में भी ड्यूटी पर तैनात आशाराम जगूड़ी ने बहादुरी से आतंकवादियों का मुकाबला किया और मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके शौर्य और बलिदान को आज भी क्षेत्र के लोग गर्व और सम्मान के साथ याद करते हैं।
बलिदान दिवस के अवसर पर आईटीबीपी मातली के जवान पौल गांव स्थित शहीद स्मारक पहुंचे और शहीद जवान को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और सम्मान का भाव देखने को मिला तथा उपस्थित लोगों ने शहीद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर आईटीबीपी से इंस्पेक्टर गुरु बच्चन सिंह, एसआई राकेश सिंह, ध्रुव शर्मा, शरत सिंह, ग्राम प्रधान प्रीति जगूड़ी, शहीद की पत्नी उर्मिला देवी, गिरजानंद जगूड़ी, सुनील, प्रदीप, सीमा बिजल्वाण, संजय, राजेश उनियाल, मदन पैन्यूली सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

सावधान।स्यानाचट्टी में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा, झील का पानी कस्बे में घुसा; प्रशासन अलर्ट मोड पर… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

चिन्हित आंदोलनकारियों ने मांगों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडुडी़ भूषण को सौंपा ज्ञापन।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी: रवांई शरदोत्सव विकास मेला बड़कोट के दूसरे दिन रही स्कूली छात्रों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

admin

You cannot copy content of this page