Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम टिहरी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

हादसे:दो अलग – अलग हादसों में एक की मौत,एक महिला घायल

 

न्यूज डेस्क यमुनोत्री express

उत्तराखंड में बारिस से जनजीवन प्रभावित हो रहा है,टिहरी गढ़वाल में एक मकान ढहने से एक महिला घायल हो गई है, वहीं दूसरी तरफ एक स्कूटी के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक ब्यक्ति की मौत हो गई। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, टिहरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रात: लगभग 10:45 बजे तहसील जाखणीधार के अन्तर्गत ग्राम मथल, नंदगांव में 01 आवासीय भवन क्षतिग्रस्त से 01 महिला के आंशिक रूप से दबने की सूचना प्राप्त हुई। महिला को ग्रामीणों द्वारा तुरंत ही सुरक्षित बाहर निकाला गया।दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते एसडीएम टिहरी, जाखणीधार मय राजस्व टीम, स्वास्थ्य विभाग की टीम मय एम्बुलेंस मौके पर पहुंचे तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घायल महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया है। तत्पश्चात घायल महिला मुन्नी देवी पत्नी स्व. सुंदरू, उम्र 70 वर्ष, निवासी ग्राम मंथल, तहसील जाखणीधार को जिला अस्पताल बौराड़ी लाया गया है। महिला के कंधे और सर पर चोटें आई है, महिला खतरे से बाहर हैं।
जिला अस्पताल में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार ने घायल महिला का हालचाल जाना तथा संबंधित डॉक्टर को महिला को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने को कहा। इस दौरान एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह सहित डॉक्टर मौजूद रहे।

वहीं देवप्रयाग के समीप मुरारीनगर के पास स्कूटी दुघर्टनाग्रस्त हो गयी,जिसमें चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की गयी। मृतक का नाम रमेश कुमार यादव पुत्र नागेश्वर चौधरी निवासी नरहट गांव, पोस्ट सुरवाला थाना जेबी नगर, करवारा बिहार है।

Related posts

24 आईएएस अधिकारियों 22 पीसीएस अधिकारियों के कार्य क्षेत्रों में हुआ फेरबदल, वंशीधर तिवारी को GMVN की अतिरिक्त जिम्मेदारी

admin

उत्तरकाशी :सरनौल में हवन यज्ञ, पूजा अर्चना के साथ सात दिवसीय भागवत कथा हुई संपन्न

Jp Bahuguna

मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने किया शिक्षा निदेशालय में राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page