Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी भ्रमण के दूसरे दिन मुख्य चुनाव आयुक्त ने यमुनोत्री धाम में किए मां यमुना के दर्शन, देश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना.. पढ़ें खबर।

बड़कोट।अपने उत्तरकाशी भ्रमण के दूसरे दिन भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने विश्व प्रसिद्ध पवित्र धाम यमुनोत्री धाम पहुंचकर मां यमुना के दर्शन किए तथा विशेष पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्य चुनाव आयुक्त प्रातःकाल खरसाली हैलीपेड पहुंचे, जहां प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीयों द्वारा उनका स्वागत किया गया। उन्होंने मां यमुना के चरणों में पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की तथा देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती, नागरिकों के कल्याण और राष्ट्र की निरंतर प्रगति हेतु प्रार्थना की।

पूजा-अर्चना के उपरांत मुख्य चुनाव आयुक्त ने धाम परिसर का अवलोकन किया तथा यात्रा व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमलेश उपाध्याय, उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी, मुकेश चंद रमोला, सचिव मंदिर समिति सुनील उनियाल, प्रदीप उनियाल, सुशील उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल सहित अन्य अधिकारी , तीर्थ पुरोहित और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

दुःखद खबर।नौगांव में डम्फर दुर्घनाग्रस्त चालक की मौके पर मौत।

Arvind Thapliyal

थूक प्रकरण पर सरकार की गंभीरता।खाद्य पदार्थों में थूक और गंदगी मिलाने की घटानाओं के बाद सीएम धामी के निर्देश पर एफडीए ने जारी की विस्तृत गाईडलाइन, दोषियों पर 25 हजार से 1 लाख रूपये तक का जुर्माना, मीट कारोबारियों, ढाबे, होटल एवं रेस्टोरैन्ट संचालकों को अपने यहां लिखना होगा मीट हलाल का है या फिट झटका औरखाद्य कारोबारियों को अपने कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से पहनाना होगा फोटोयुक्त पहचान पत्र, लगाने होगें सी०सी०टी०वी० कैमरे -डॉ आर राजेश कुमार

Arvind Thapliyal

आस्था।धूमधाम से मनाया गया खरसाली समेश्वर देवता का मेला लोगों ने सुख शांति और समृद्धि की कामना… पढ़ें खबर

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page