Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़ी खबर।जानकीचट्टी में अनियंत्रित टेम्पो ट्रैवलर बिजली घर में जा गिरा, मची अफ़रा-तफ़री का माहोल… पढ़ें खबर।

बड़कोट।चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित जानकीचट्टी में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तीर्थयात्रियों का एक टेम्पो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे बिजली घर परिसर में जा गिरा। हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोग घबरा गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और सीधे बिजली घर की ओर जा गिरा। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और न ही बिजली घर को किसी प्रकार की क्षति पहुंची। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली क्योंकि बड़ा हादसा टल गया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वाहन चालक सुरक्षित बताया जा रहा है। पुलिस चालक से पूछताछ कर हादसे के कारणों की जानकारी जुटा रही है।

चारधाम यात्रा के दौरान लगातार बढ़ती वाहनों की आवाजाही के बीच इस घटना ने एक बार फिर यात्रा मार्गों पर सतर्कता और सुरक्षित ड्राइविंग की जरूरत को उजागर किया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण को और मजबूत करने की मांग की है।

Related posts

उच्च शिक्षा के क्षेत्रीय कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया 80 वां स्वतंत्रता दिवस…

Arvind Thapliyal

कौन गरीब असहाय और अपवंचितों की मदद करता है। अब लोग समझदार है दल नहीं दिल से काम करने वाले ब्यक्ति को अपना प्रतिनिधि चुनतें है- दीपक बिजल्वाण

admin

महाविद्यालय नैनबाग राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवको ने चलाया सफाई अभियान

admin

You cannot copy content of this page