Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कल्जीखाल महाविद्यालय में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सौजन्य से पुस्तक मेला आयोजित….. पढ़ें खबर।

पौड़ी।कल्जीखाल (पौड़ी)।राजकीय महाविद्यालय कल्जीखाल में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र द्वारा पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। मेले में विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री बांटी गई।
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) के अध्ययन केंद्र (कोड: 14053) के मेले का मुख्य उद्देश्य केंद्र में बची हुई उपयोगी पाठ्य सामग्रियों और पुस्तकों को विद्यार्थियों तक पहुँचाना और उनमें स्वाध्याय के प्रति रुचि जगाना था।
अध्ययन केंद्र की समन्वयक डॉ. शोभा रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा प्राप्त विभिन्न पाठ्यक्रमों की बची हुई पुस्तकों को सुनियोजित ढंग से प्रदर्शित करने के लिए इस मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय और मुक्त विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों को उनकी आवश्यकता और रुचि के अनुसार नि:शुल्क पुस्तकें व अध्ययन सामग्री वितरित की गईं।
डॉ. शोभा रावत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुस्तकें ज्ञान का सबसे बड़ा स्रोत हैं। इस मेले का उद्देश्य न केवल बची हुई पुस्तकों का सही सदुपयोग करना है, बल्कि सुदूर पर्वतीय क्षेत्र के विद्यार्थियों तक अध्ययन सामग्री की सुलभता सुनिश्चित करना भी है ताकि कोई भी छात्र संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.के. बी.श्रीवास्तव,डॉ. दयाधर सेमवाल,डॉ.निशा चौहान, श्रीमती दमयंती
शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

हादसा:कार दुर्घटना में एक की मौत तीन घायल

admin

शोक।नहीं रहे जनपद के सबसे बुजुर्ग मतदाता शेरदास, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि।

Arvind Thapliyal

कार्रवाई।निवेश के नाम पर की एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई धोखाधड़ी के प्रकरण में धरासू पुलिस ने 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page