Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

हादसा।कोतवाली के पास तेज रफ्तार बाइक का कहर, आंगनबाड़ी कार्यकत्री गंभीर घायल…. पढ़ें खबर।

बड़कोट।बड़कोट नगर क्षेत्र में कोतवाली के समीप शनिवार को तेज रफ्तार बाइक ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत सहायता के लिए दौड़ पड़े।

घायल महिला की पहचान श्रीमती निरंजना बड़ोनी पत्नी प्रवीण बड़ोनी, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी ग्राम छतरी बनाल बड़कोट के रूप में हुई है। बताया गया कि वह आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं और निर्वाचन बीएलओ प्रशिक्षण के सिलसिले में डायट बड़कोट आई हुई थीं।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बड़कोट पहुंचाया। जहां चिकित्सक डॉ. अर्णव पाठक ने महिला का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए देहरादून रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर क्षेत्र में लगातार तेज गति से वाहन चलाए जा रहे हैं, जिससे आम लोगों की जान खतरे में पड़ रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूरा हादसा पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। फुटेज में बाइक की तेज रफ्तार और महिला को लगने वाली जोरदार टक्कर स्पष्ट दिखाई दे रही है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बाइक और चालक को तत्काल कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचा दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

स्थानीय निवासी विशाल मणि, जय हो ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल, मोहित, जय सिंह, प्रदीप, गिरीश और अजय रावत सहित कई लोगों ने प्रशासन से नगर क्षेत्र में यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने, तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई करने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Related posts

*मुख्यमंत्री ने किया भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड एप- 1064 का शुभारम्भ*,*शिकायत का समयबद्धता से निस्तारण किया जाए।*

admin

बड़ी खबर :- यमुनोत्री क्षेत्र में बादल फटने की घटना, आधा दर्जन से अधिक लोग लापता,पुलिस व प्रशासन मौके के लिए रवाना।

Team Yamunotri Express

मोरी में एक होम स्टे पर लगी आग ग्रामीणों ने बुझाई आग।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page