Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
चमोली देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

एम्स ऋषिकेश पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, चमोली घटना में घायल हुये लोगों का जाना हालचाल

यमुनोत्री express ब्यूरो 

देहरादून,

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत आज चमोली से लौटकर एम्स ऋषिकेश पहुंचे, जहां उन्होंने चमोली हादसे में घायल हुये लोगों का हालचाल जाना। डा. रावत ने घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिये एम्स प्रशासन एवं चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार घायलों की हरसंभव मदद के लिये तैयार है, साथ ही उन्होंने बताया कि सभी घायल अब खतरे से बाहर हैं।

एम्स ऋषिकेश पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह ने चमोली हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस दुर्घटना के मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दे दिये हैं और जांच में जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। डा. रावत ने एम्स ऋषिकेश में भर्ती घायल लोगों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनकी हरसंभव मदद को तैयार है। इस दौरान उन्होंने एम्स निदेशक से ऑनलाइन बातचीत कर मरीजों के उपचार हेतु जरूरी दिशा निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने घायलों के उपचार में जुटे चिकित्सकों से मिलकर उन्हें बेहतर उपचार उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न होने की भी बात कही। डा. रावत ने बताया कि आज चमोली से 5 घायलों को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया गया है, जबकि 6 घायलों को कल ही एम्स लाया जा चुका था। उन्होंने बताया कि एम्स में घायलों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत ने बताया कि हासदे में घायल हुये सभी लोग अब खतरे से बाहर हैं और शीघ्र ही वह स्वस्थ हो जायेंगे।

इस दौरान कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा भी मौजूद रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने कोलूखेत के निकट भू-स्खलन की समस्या के स्थाई समाधान के दिए निर्देश

admin

मौसम अलर्ट: चारधाम यात्रा 27 सितंबर तक स्थगित, पंजीकरण भी रोका गया… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

रंवाई घाटी के विकास की मांग को लेकर आंदोलन का ऐलान, 15 सितंबर से बड़कोट में शुरू होगा शांतिपूर्ण धरना,‘आजाद पंचायत, रंवाई घाटी’ ने एसडीएम बड़कोट को भेजा पत्र; रंवाई विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज की स्थापना सहित प्रमुख मांगें उठाईं…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page