Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कार्रवाई।वन विभाग ने देवदार की लकड़ी से लद्दा ट्रक पकड़ा चालक फरार… पढ़ें खबर।

बड़कोट। अपर यमुना प्रभाग में प्रभागीय वनाधिकारी रविंद्र पुंडीर के निर्देशन में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वन विभाग की टीम ने एक वाहन से देवदार के अवैध स्लीपर बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात्रि को वन विभाग की गश्ती टीम ने बिशाड गांव मोटरमार्ग पर संदिग्ध वाहन संख्या UK07 CB 9288 को चेकिंग के लिए रोका। वाहन चालक वाहन को मौके पर छोड़कर मौके से फरार हो गया।
वन विभाग की टीम द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर उसमें देवदार के आठ स्लीपर बरामद हुए। वन क्षेत्राधिकारी रवाई शेखर सिंह राणा ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में वन अपराध पंजीकृत कर लिया गया है। साथ ही वाहन और बरामद प्रकाष्ठ को विभागीय कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में वन दरोगा हरिमोहन राणा, वन बीट अधिकारी सुरेंद्र चौहान, अजीत चौहान, वाहन चालक राजवीर सहित अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।

Related posts

उत्तरकाशी:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल जनपद दौरे पर

Jp Bahuguna

यमुना तट पर बसा बड़कोट नगर में जल संकट,जिम्मेदार नुमाइंदे चुनाव में व्यस्त है और जनता पानी के लिए त्रस्त,कवि गिर्दा की वर्षों पहले लिखी ये पंक्तियां याद आ गयी ,पढ़े पूरी खबर……।

उत्तरकाशी :95.80 प्रतिशत अंक हासिल कर बड़कोट के आदित्य सेमवाल मेरिट लिस्ट में शामिल

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page