Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उपलब्धि।नौगांव की पुजा राणा को स्वास्थ्य सेवाओं में मिला नेशनल फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड 2026….. पढ़ें खबर।

नौगांव । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में एएनएम के पद पर तैनात श्रीमती पुजा परमार राणा को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए देश की राजधानी दिल्ली में सम्मानित किया गया और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों नेशनल फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड 2026 दिया गया।
पुजा परमार राणा पिछले दस सालों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में एएनएम के पद पर तैनात हैं और लगातार बेहतरीन सेवा देने के उनको राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा गया,पुजा राणा को भारत की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों से पुरूस्कार मिलने पर खुशी जताई।
पुजा परमार राणा ग्राम खांसी निवासी हैं और सुदुरवर्ति क्षेत्र नौगांव क्षेत्र में कोविड काल में 100प्रतिशत टिकारण के लिए राज्य का सर्वोच्च पुरस्कार दिया गया।
पुजा राणा के पति आनंद राणा पेशे से फार्मासिस्ट हैं और वह इसका श्रेय पुजा के लग्न निष्ठा और कार्य कुशलता को देतें हैं।
पुजा राणा को स्वास्थ्य सेवाओं में सर्वोच्च पुरस्कार मिलने पर यमुना घाटी क्षेत्र में खुशी की लहर है,और स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने पुजा राणा को बधाई दी।

Related posts

उत्तरकाशी:पुरोला विधायक ने किया राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल बिंगसी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

admin

उत्तरकाशी :सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारण :-डीएम

Jp Bahuguna

घण्टों बन्द नेशनल हाई वे में श्रद्धालुओं को नसीब नही हुआ पानी, देर रात्रि को खुला मार्ग,मशीन ऑपरेटर भी हुआ था जख्मी, पढ़े पूरी खबर……

admin

You cannot copy content of this page