Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर रूद्रप्रयाग

*रुद्रप्रयाग में गुलदार का आतंक, बच्चे को उठा ले गया 34 से अधिक कर्मी सर्च अभियान में जुटे, डीएम खुद कर रहे मॉनिटरिंग

ब्यूरो
रुद्रप्रयाग।
जनपद रुद्रप्रयाग के छिनका ककोड़ाखाल (नगरासू) क्षेत्र में गुलदार द्वारा एक बच्चे को उठाए जाने की सनसनीखेज घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया और डीडीआरएफ, पुलिस, जिला प्रशासन तथा वन विभाग की संयुक्त टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना की गईं। घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चे की तलाश के लिए व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
जिलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देश पर एसडीएम रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी पांच सहायक कर्मियों के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं एसडीओ वन विभाग रुद्रप्रयाग देवेंद्र पुंडीर के नेतृत्व में तीन अलग-अलग टीमों के माध्यम से वन विभाग के कुल 20 कर्मचारी क्षेत्र में सघन खोजबीन अभियान चला रहे हैं।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही डीडीआरएफ के 9 जवान आवश्यक खोजबीन उपकरणों के साथ मौके पर रवाना किए गए, जो दुर्गम और जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान में जुटे हुए हैं। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन की ओर से 5 अधिकारी-कर्मचारी भी अभियान में सहयोग कर रहे हैं।
घटनास्थल पर जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर एवं सूचना विभाग की टीम भी मौजूद है और लगातार स्थिति की जानकारी साझा की जा रही है। जिलाधिकारी प्रतीक जैन स्वयं पूरे घटनाक्रम की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। वह ग्राम प्रधान, स्थानीय ग्रामीणों तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों से लगातार जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर रहे हैं।
जिलाधिकारी ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, बच्चों को अकेले बाहर न जाने दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन या वन विभाग को दें। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में अतिरिक्त एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि किसी अन्य अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Related posts

पीसीएस में सफलता के बाद अपने स्कूल पहुंचीं कंचन रावत, बच्चों को दिए सफलता के मंत्र,बाल शिक्षा सदन में हुआ सम्मान, कहा— अब देश की सर्वोच्च प्रशासनिक सेवा तक पहुंचने का है लक्ष्य… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

इतिहास का शुद्धिकरण कर रहे महर्षि डॉ. यशवन्त सिंह कठोच -समीक्षा वरिष्ठ पत्रकार दिनेश शास्त्री की कलम से,पढ़े पूरी खबर……

admin

बेरोजगार नर्सेस संघ ने निदेशक को सौंपा ज्ञापन,स्थाई पदों के सृजन की उठाई मांग।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page