Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा का हुआ विस्तार, मनोज अवस्थी बने संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष… पढ़ें खबर।

देहरादून।राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड में मनोज अवस्थी को प्रदेश अध्यक्ष जिम्मा दिया गया है,मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने इस बाबत पत्र जारी किया है,मनोज अवस्थी ने प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत,प्रदेश महामंत्री सीता राम पोखरियाल सहित प्रदेश कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया है,इससे पूर्व रविवार को देहरादून के लोकनिर्माण विभाग के संघ भवन में हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया था,प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत प्रदेश महामंत्री सीता राम पोखरियाल सहित तमाम पदाधिकारियों ने अवस्थी के अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं प्रेषित की है,विक्रम सिंह रावत ने कहा कि संगठन लगातार कर्मचारी हित में काम कर रहा है और मनोज अवस्थी लगातार संगठन में सक्रिय भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं और अब उनके अध्यक्ष बनने के बाद ओपीएस की मुहिम को और तेज किया जाएगा,प्रदेश महामंत्री सीता राम पोखरियाल ने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र का मोर्चा द्वारा घेराव किया जाएगा, प्रदेश अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है उस पर पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे और 2027 से पहले उत्तराखंड में पुरानी पेंशन बहाल कराएंगे अवस्थी ने सभी शिक्षक अधिकारी और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड में कार्मिकों ने सदैव ही उन्हें बहुत स्नेह और आशीर्वाद दिया है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि पेंशन बहाली के संघर्ष में आगे भी उनका साथ देंगें।

Related posts

आस्था।कपिल मुनि खंडासुरी महाराज के चांदी के झामण का गंगा शुद्धिकरण के बाद हुई प्राण प्रतिष्ठा…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

आस्था ।हिमरोल गांव में नवनिर्मित पांडव चौंरी की हुई प्राण प्रतिष्ठा ।

Arvind Thapliyal

दर्दनाक हादसा :गहरी खाई में गिरने से युवक की दर्दनाक मौत

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page