Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

लापरवाही।कुंवा और बर्नीगाड़ लोगों ने चौड़ीकरण निर्माण कार्य ने बढाई समस्या, धूल मिट्टी की वजह से व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद…. पढ़ें खबर।

नौगांव । यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे चौड़ीकरण को लेकर कुंवा और बर्नीगाड़ के लोगों ने नाराजगी जताई है, कार्यदाई संस्था पर नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बर्नीगाड़ और कुंवा क्षेत्र में धूल मीट्टी से ने लोगों के जीवन को खतरे में डाल दिया है।
क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्य को लेकर लोकेंद्र गौड़, ओमप्रकाश, अनिल कश्यप,किशन सिंह, विनोद शाह, कुलदीप सिंह ने बताया कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रहे चौड़ीकरण की वजह से बर्नीगाड़ और कुंवा क्षेत्र के लोग बिल्कुल प्रभावित हो रहे हैं और धूल मीट्टी इतनी उड़ रही है कि लोग घरों से बहार नहीं निकल सकते।
स्थानीय लोगों ने मांग है कि संबंधित विभाग और कार्यदाई संस्था इस पर कोई ठोस कदम उठाए जिससे लोगों के जन जीवन पर पड़ने वाले खतरे को टाला जा सके।
स्थानीय नागरिक लोकेंद्र दत ने बताया कि कुंवा और बर्नीगाड़ में धूल और मिट्टी से लोग परेशान हैं,जिसके वजह से अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान नहीं खोल पा रहे हैं, विभागीय अधिकारियों को बार बार बताने के बावजूद सूद नहीं ली जा रही है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि विभाग और कार्यदाई संस्था को बार बार बताने के बाद भी सुनने के लिए कोई राजी नहीं जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।
मामले पर विभागीय अधिकारी और संबंधित कार्य दायी संस्था के लोग बात करने को राजी नहीं है जिससे लोगों में आक्रोश का माहोल है।

Related posts

चारधाम यात्रा:डीएम ने गंगोत्री धाम के यात्रा पड़ावों पर किया आधारभूत सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण

admin

उत्तरकाशी:एसडीएम बड़कोट के नेतृत्व में यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

admin

देहरादून, उत्तराखंड भाजपा को लगा बड़ा झटका,पढ़े पूरी खबर…….

admin

You cannot copy content of this page