Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बाल शिक्षा सदन स्कूल में आधार कार्ड अपडेट कैम्प, सौ से अधिक बच्चों ने कराए अपडेट… पढ़ें

बड़कोट।बाल शिक्षा सदन स्कूल में डाक विभाग के सौजन्य से शुक्रवार को आधार कार्ड अपडेट शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यालय के सौ से अधिक बच्चों के साथ-साथ नगर क्षेत्र के दर्जनभर लोगों के आधार कार्ड अपडेट किए गए।

डाक निरीक्षक फिरोज अंसारी के नेतृत्व में डाक विभाग की टीम ने न सिर्फ आधार अपडेट की सुविधा उपलब्ध कराई, बल्कि लोगों को आधार से जुड़ी आवश्यक जानकारियों और सुरक्षा जागरूकता के बारे में भी जानकारी दी।विद्यालय प्रबंधक उषा थपलियाल ने डाक विभाग द्वारा आयोजित इस सेवा शिविर के लिए आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों और अभिभावकों को सरकारी सेवाओं से सीधे जोड़ने का बेहतर माध्यम हैं।

शिविर में डाक निरीक्षक फिरोज अंसारी, डाक अधिदर्शक सुशील उनियाल, राजेश रावत, आधार ऑपरेटर सिद्धार्थ, अनुकूल,प्रबन्धक उषा थपलियाल, प्रधानाचार्य कामेश शाह, विजय कुमार, मुस्कान, नीलम, गीता बिष्ट, मुस्कान खान, शिवानी, रूसी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

धनोल्टी में ब्लॉक अध्यक्ष पदों पर हुई नियुक्तियों को लेकर कांग्रेस में रार.पढ़े पूरी खबर

admin

बड़ी खबर।जनपद उत्तरकाशी में लागू हुई धारा-163 पांच लोगों से अधिक नहीं रह सकते एक साथ.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

यमुना घाटी क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुक़सान काश्तकारों के सामने रोजी रोटी का संकट.. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page