Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

राहुल गांधी की रैली को लेकर नौगांव में विधानसभा प्रभारी सचिव जोत सिंह रावत ने की बैठक

 

राहुल गांधी की रैली को लेकर नौगांव में विधानसभा प्रभारी सचिव जोत सिंह रावत ने की बैठक

नौगांव – देहरादून में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली को लेकर पुरोला विधानसभा प्रभारी जोत सिंह रावत ने नौगांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली। बैठक से पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन सिंह रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल गांधी की रैली को लेकर पुरोला विधानसभा के तीनों ब्लॉक अध्यक्ष एवं विधानसभा के संभावित उम्मीदवारों को कार्यकर्ताओं को रैली में लाने की समस्त व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई है। प्रभारी सचिव ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि देहरादून में आयोजित राहुल गांधी की रैली में अधिक से अधिक लोग आए हैं। और जनसभा को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।

 

 

इसके साथ प्रभारी सचिव जोत सिंह रावत ने कहा कि राहुल गांधी की रैली को लेकर सभी कांग्रेस जनों के साथ रैली को लेकर विचार विमर्श किया गया है। रैली को भव्य और सफल बनाने को लेकर सभी कार्यकर्ताओं ने हामी भरी है। कहा कि राहुल गांधी के देहरादून आगमन पर कांग्रेस ने तैयारियों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। इसके लिए कांग्रेस सभी विधानसभा में रैली भव्य व सफल बनाने को लेकर बैठकें कर रही है। बैठक में कांग्रेस नेता जब्बर सिंह पंवार, ब्लॉक अध्यक्ष मोरी रणवीर सिंह रावत, पुरोला ब्लॉक अध्यक्ष राजपाल रावत, किशन सिंह रावत, राम प्रसाद सेमवाल, ब्लॉक अध्यक्ष नौगांव आशीष रावत, प्यारेलाल हिमानी, दुर्गेश लाल, राजेश रावत, भगतराम, हरि सिंह इंद्रमणि, कृपाल सिंह राणा, मोहन प्रसाद समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

 

टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस 

 

Related posts

देवराणा घाटी में स्वरोजगार और पर्यटन की अपार संभावनाएं: सीडीओ 

Arvind Thapliyal

उत्सव।पुरोला में धूमधाम से मनाया गया एक दिवसीय जौनसार बाबर एवं जौनपुरियों का मरोज महोत्सव… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

कपड़े के थैले हैं प्लास्टिक बैग्स का श्रेष्ठ विकल्प : प्रो.तलवाड़

admin

You cannot copy content of this page