Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार बने प्रो.राकेश ढोडी… पढ़ें।

श्रीनगरः प्रो0 राकेश कुमार डोडी को हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल का कुलसचिव नियुक्त किया गया है। केन्द्रीय विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 अन्नपूर्णा नौटियाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिये हैं। प्रो0 राकेश कुमार डोडी वर्तमान में विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में डीन के पद पर कार्यरत हैं। प्रो0 डोडी विश्वविद्यालय में विभिन्न जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभा रहे हैं। वह वर्तमान में टूरिज्म डिपार्टमेंट के भी विभागाध्यक्ष हैं इसके अलावा वह स्टूडेंट प्लेसमेंट सेल के कोऑर्डिनेंट भी हैं। प्रो0 डोडी ने टूरिज्म और मैनेजमेंट से संबंधित कई पुस्तकें लिखी जो शोद्यार्थियों के लिये खासी महत्वपूर्ण हैं। प्रबंधन कौशल के धनी प्रो0 डोडी कुशल प्रशासक व अच्छे वक्ता भी हैं, यही कारण है कि वह कम उम्र में विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद पर आसीन हुये। बेहत्तर शिक्षाविद व दूरदर्शी सोच रखने वाले प्रो0 डोडी के पास शिक्षा व शोध के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हैं। कर्णप्रयाग पीजी कालेज से सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने प्रो. ढोडी को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Related posts

उत्तरकाशी:- पुलिस व एडीटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा 1 किलो 110 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

admin

महानुभावों ने दी श्रद्धांजलि ,पूर्व सांसद टिहरी महाराजा की पत्नी महारानी सूरज कुँवर शाह का हुआ अंतिम संस्कार

admin

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारी तेज और हाई एल्टीट्यूट में सेवा के लिए डाक्टर्स और मेडिकल स्टाफ को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page