Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देहरादून बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल — गणेश गोदियाल बने प्रदेश अध्यक्ष, कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां,पुरोला के दिनेश चौहान व उत्तरकाशी के प्रदीप रावत जिलाध्यक्ष, पढ़े पूरी खबर…

देहरादून।
उत्तराखंड कांग्रेस संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं। पार्टी हाईकमान ने नए पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए गणेश गोदियाल को उत्तराखंड कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, कैंपेन कमिटी की कमान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को सौंपी गई है।
इसके साथ ही वरिष्ठ नेता डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का चेयरमैन बनाया गया है।
जिलों में भी नई नियुक्तियां की गई हैं — पुरोला से दिनेश चौहान को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि उत्तरकाशी जिले से प्रदीप सिंह रावत को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
कांग्रेस संगठन में इन बदलावों को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी और संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Related posts

जनपद में समस्याओं के समाधान के लिये लगेगा जनता मिलन कार्यक्रम: डीएम 

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी जिले में राजनैतिक भूंचाल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने थामा भाजपा का दामन नेताओं में मची खलबली… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

जनपद में शत प्रतिशत मतदान करने के लिये चलाया जन जागरूकता अभियान और मशाल जुलूस।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page