Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान के साथ खोले गये विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट, उमड़ा आस्था का सैलाब।

उत्तरकाशी।उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध चार धामों में से उत्तरकाशी स्थित माँ गंगा जी के पावन धाम गंगोत्री के कपाट आज अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर शुभमुहूर्त पर खोल दिए गए हैं। मां गंगा की उत्सव डोली झलसा के साथ कल गुरुवार को अपने शीतकालीन प्रवास मुखवा (मुखीमठ) से भारी सुरक्षा बल के बीच ढोल-नगाड़ों व आर्मी बैण्ड की धुन पर हजारों श्रद्धालुओं के जयकारे के साथ प्रस्थान कर रात्रि विश्राम भैरोघाटी में करने के उपरांत आज भैरो मन्दिर से होकर गंगोत्री धाम पहुंची। गंगोत्री में दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर तीर्थ पुरोहितों के द्वारा पूजा-अर्चना कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए हैं।
आज प्रातः में चारधाम यात्रा के प्रथम पड़ाव श्री यमुनोत्री धाम के कपाट 10 बजकर 29 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये गए हैं।

गंगोत्री धाम मे कपाट खुलने के शुभअवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान,पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था, ए0पी0 अंशुमान, जिलाधाकारी उत्तरकाशी डॉ0 मेहरबान सिंह बिष्ट, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी, पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी प्रशान्त कुमार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य लोग, मन्दिर समिति गंगोत्री के पदाधिकारी, मन्दिर के पुजारी एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजुद रहे।

गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम यात्रा पर उत्तरकाशी पुलिस सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करती है, आपकी सरल, सहज, सुगम एवं सुरक्षित यात्रा हेतु उत्तरकाशी पुलिस सदैव तत्पर है।

Related posts

उत्तरकाशी:हमारे वीर जवानों ने अदम्य साहस व वीरता का परिचय देते हुए कारगिल पर ऐतिहासिक जीत हासिल की :-सुरेश चौहान

admin

बड़ी खबर:उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने आगामी 32 भर्ती परीक्षाओं को लेकर जारी किया नया अपडेट

admin

पुरोला एक सोशल मीडिया पत्रकार ने चिकित्सक के साथ की अभद्रता,कानूनी कार्यवाही की उठी मांग, जनपद के सभी चिकित्सालयों में ओ पी डी का बहिष्कार ,पढ़े पूरी खबर…

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page