Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पीजी कालेज कर्णप्रयाग में इंडक्शन प्रोग्राम हुआ आयोजित… पढ़ें।

कर्णप्रयाग (चमोली)। डा.शिवानंद नौटियाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में स्नातक प्रथम सेमेस्टर बीए /बी एससी /बी काम में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अखिलेश कुकरेती ने नई शिक्षा नीति की बुनियादी बातों को विस्तार से बताया। महाविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं, शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक कार्यक्रम सहित एनसीसी और एनएसएस के बारे में भी छात्रों को जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का संचालन डा. आर.सी.भट्ट ने करते हुए छात्र एवं छात्राओं को नई शिक्षा नीति 2020 के बारे मे विस्तृत जानकारी एवं छात्र एवं छात्राओ को ए बी सी आईडी बनाने की जानकारी दी। कार्यक्रम में डा. कविता पाठक ने बीए प्रथम सेमेस्टर के विषयों के बारे मे जानकारी, डा. इंद्रेश पांडे ने विज्ञान संकाय के विषयों के बारे विस्तृत व्याख्यान दिया।, डा.चंद्रमोहन जंस्वाण ने विषय संयोजन चुनने की जानकारी दी। कार्यक्रम में डा. नरेंद्र पंघाल, डा.कमल किशोर द्विवेदी, डा. शालिनी सैनी सहित समस्त प्राध्यापक एवं नवप्रवेशित छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए।

Related posts

बड़ी खबर:मुख्यमंत्री से विभिन्न देशों में नियुक्त सात भारतीय राजदूतों ने की भेंट,विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

admin

22 वीं उत्तराखंड राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में उत्तराखंड पुलिस का उम्दा प्रदर्शन…

Arvind Thapliyal

संकट ‌।जनपद में बदहाल शिक्षा व्यवस्था इस राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में 52छात्र/छात्राओं की जिम्मेदारी दो शिक्षकों पर….. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page