Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized

शराब की दुकान को लेकर जताई नाराजगी,जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन… पढ़ें खबर।

नौगांव ‌।यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे बर्नीगाड़ कस्बे में खुली अंग्रेजी शराब की दुकान को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है,और शिकायत जिलाधिकारी उत्तरकाशी से ज्ञापन देकर किया।
जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कहा गया कि बर्नीगाड़ में खुला शराब का ठेका किसी बड़ी अनहोनी को चुनौती दे रहा है, बर्नीगाड़ में नशेडी़यों का अड्डा बना हुआ है, जहां होटल ढाबों में वाहन चालक आते जाते समय शराब पीकर जातें हैं, जिससे कभी बड़ी दुर्घटना हो सकती।
बताया कि धारी, कफनौल, विकासनगर, देहरादून, नौगांव, बड़कोट, लाखामंडल पट्टी बैतुर सहित तमाम ग्रामीण क्षेत्रों के वाहन जातें हैं।
शराब की दुकान की वजह से यहां जमावड़ा लगा हुआ रहता जिससे कि सामाजिक कार्यकर्ता नविन चौहान, रमेश इंदवाण ने बताया कि शराब की दुकान से बर्नीगाड़ में शराबीयों की बारात रहती है,जिससे कभी भी कोई दुर्घटना घट सकती है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बर्नीगाड़ की शराब की दुकान बंद होनी चाहिए नहीं तो बड़ा आंदोलन होगा।

Related posts

उत्सव ।भाजपाइयों ने मोरी बाजार में निकाली तिरंगा यात्रा विधायक और छात्र छात्राओं ने निकाली रैली… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

आस्था । नगाणगांव में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जनकल्याण व प्रदेश की समृद्धि की कामना… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

जिलाधिकारी का यमुना घाटी तीन दिवसीय भ्रमण,तीसरे दिन जिलाधिकारी ने किया देवराणा, कांडी और कंडारी पंपिंग योजना सहित रा. इ. का. डामटा का स्थलीय निरीक्षण,बच्चे मोबाइल के अनावश्यक उपयोग से रहे दूर, खेलकूद और योग को अपनी दिनचर्या में करे शामिल : जिलाधिकारी

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page