Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़ी कार्रवाई।पुरोला पुलिस ने 2 स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार, ₹2.7 लाख की स्मैक बरामद।

नौगांव।चारधाम यात्रा-2026 को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से उत्तरकाशी पुलिस लगातार सक्रिय रूप से चेकिंग अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में यात्रा मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं नशा तस्करों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट, चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत के नेतृत्व में पुरोला पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है।

कल 20 मई 2026 की रात्रि को विकासनगर-बड़कोट मोटर मार्ग स्थित नौगांव सौली बैण्ड के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल संख्या UK 07HD 76319 (बुलेट) पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 8.91 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।

अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पुरोला में NDPS Act की धारा 8/21/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है तथा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
स्मैक तस्करों को
गिरफ्तार अभियुक्त रमेश राणा पुत्र अर्जुन सिंह राणा ग्राम मोरी फिताडी़ 27,वर्षिय और दूसरा अभियुक्त लाखन सिंह रावत पुत्र अमीन सिंह रावत ग्राम फिताडी़ मोरी 27 वर्षिय।

जिसमें गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मी चौकी प्रभारी नौगांव भुपेंद्र सिंह रावत, मुख्य आरक्षी राजेन्द्र कुमार ,और विरेंद्र सिंह थे।

Related posts

अंकिता भंडारी मर्डर मामले में कांग्रेसीयों ने निकाला कैंडल मार्च और सीबीआई जांच की उठाई मांग… पढ़ें खबर

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :नाग देवताओं के मेले में आज अतर शाह व अज्जु तोमर पौंटी में बिखेरेंगे संस्कृति के रंग

Jp Bahuguna

बड़ी खबर। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने नगर पालिका बड़कोट की पेयजल समस्या के समाधान के लिये दिये 20लाख… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page