Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिली राहत — दिवंगत जितेंद्र चौहान के परिवार को मिला दो लाख का बीमा लाभ,पढ़े पूरी …

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिली राहत — दिवंगत जितेंद्र चौहान के परिवार को मिला दो लाख का बीमा लाभ

बड़कोट।
भारतीय स्टेट बैंक गडोली (बनाल) में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना को लेकर
एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वर्गीय जितेंद्र चौहान, निवासी ग्राम पंचायत बखरेटी, के परिजनों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबी) के अंतर्गत ₹2 लाख का बीमा दावा प्रदान किया गया।

गौरतलब है कि स्व. जितेंद्र चौहान ने वर्ष 2024 में ग्राम पंचायत बखरेटी में आयोजित (सीआराईएसआईएल) वित्तीय साक्षरता शिविर में भाग लिया था, जिसके दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मात्र ₹436 वार्षिक प्रीमियम पर बीमा करवाया था।

उनके असामयिक निधन के बाद, बैंक प्रबंधक कपिल अग्रवाल के अथक प्रयासों से उनकी नामिनी श्रीमती ललिता देवी को योजना के अंतर्गत ₹2,00,000 की बीमा राशि प्राप्त हुई।

ग्रामीणों एवं परिवारजनों ने इस संवेदनशील पहल के लिए बैंक प्रबंधक कपिल अग्रवाल एवं भारतीय स्टेट बैंक गडोली बनाल शाखा का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपस्थित बैंक अधिकारियों ने कहा कि ऐसे योजनाएं आम जनता के आर्थिक सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करती हैं और प्रत्येक नागरिक को इनसे जुड़ना चाहिए। इस मौके पर पी एल वी राकेश नौटियाल मौजूद थे।

Related posts

बड़ी खबर:नदी में गिरी बस, अभी तक 13 शव बरामद,15 घायलों को किया गया रेस्क्यू, खोज व बचाव कार्य जारी

admin

कर्णप्रयाग काॅलेज में पं. गोविंद वल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर निबंध व भाषण प्रतियोगिता आयोजित…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ में डॉ. विजय बडोनी को मिली बड़ी जिम्मेदारी…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page