Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

राजगढ़ी-धराली क्षेत्र में तेंदुए का आतंक, प्रधान की खच्चर को बनाया निवाला,पढ़े पूरी खबर…..

बड़कोट।
तहसील बड़कोट के राजगढ़ी-धराली क्षेत्र में तेंदुए के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। रविवार तड़के तेंदुए ने ग्राम प्रधान धराली जगवीर सिंह रावत की खच्चर को अपना निवाला बना लिया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ धराली और डख्याट गांव के बीच कई बार घूमता देखा गया है।

ग्रामीणों ने अपर यमुना वन प्रभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने तथा प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
इस संबंध में अपर यमुना वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी रविंद्र पुंडीर ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए गए हैं और प्रभावित परिवार को नियमानुसार मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

Related posts

“बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए है सुकन्या समृद्धि बचत योजना”:-प्रो तलवाड़

admin

उत्तरकाशी :कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा कल से जनपद के तीन दिवसीय भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

Jp Bahuguna

दर्दनाक हादसा:स्कूटी दुर्घटना में बड़े भाई की मौत, छोटा भाई घायल

admin

You cannot copy content of this page