Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

जिलाधिकारी पंहुचे आपदा प्रभावित धराली और प्रभावितों से की भेंट अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए… पढ़ें खबर।

 

उत्तरकाशी।जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार देर सांय धराली गांव का दौरा कर आपदा प्रभावित लोगों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिलाधिकारी ने धराली क्षेत्र में चल रहे तात्कालिक आपदा पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा उपस्थित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

धराली में ग्रामवासियों की विभिन्न मांगों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 14 अक्टूबर को धराली गांव में एक विशेष शिविर आयोजित किया जाए। जिसमें प्रभावितों के आवश्यक प्रमाण पत्र मौके पर ही निर्गत किए जा सके। जिलाधिकारी ने शिविर में स्वास्थ्य विभाग,राजस्व,समाज कल्याण,ग्राम्य विकास,पंचायती राज आदि विभागों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने धराली में निर्माणाधीन सेब कलेक्शन एवं ग्रेडिंग सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों में गति लाने और तय समयसीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। ताकि स्थानीय किसानों को इसका शीघ्र लाभ मिल सके। जिलाधिकारी ने धराली मुखबा पैदल मार्ग पर सुरक्षात्मक कार्यों का भी निरीक्षण किया।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण कर जायजा लिया। तथा यात्रा पड़ावों पर मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इन दिनों सीमांत के गांव सुखी,झाला,जसपुर,पुराली,हर्षिल धराली में सेब सीजन भी शुरू हो चुका है। यात्रा पर आए विभिन्न राज्यों के तीर्थयात्री सेब की भरपूर खरीदारी कर रहे है। इससे स्थानीय बागवानों को अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त हो रहा है। तथा इससे कृषि,बागवानी एवं पर्यटन को प्रोत्साहन मिल रहा है।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमवाल,ईई लोनिवि, आपदा समन्वयक जय पंवार सहित ग्रामीण उपस्थि रहे।

Related posts

जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन योजना के कार्यो की प्रगति की ली समीक्षा बैठक और निर्माणाधीन योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने तथा पूर्ण हो चुकी सभी योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण संपन्न कराने के निर्देश दिए…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

पृथक जनपद यमुनोत्री की मांग को लेकर 21 नवम्बर को लगेगा भारी जमाबड़ा, पढ़े संघर्ष समिति का आह्वान……

admin

Big ब्रेकिंग …उत्तरकाशी और बड़कोट में भूकंप के झटके ..पढ़े खबर….….

admin

You cannot copy content of this page