Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून राज्य उत्तराखंड शिक्षा

“बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए है सुकन्या समृद्धि बचत योजना”:-प्रो तलवाड़

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
चकराता/देहरादून

श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता देहरादून में प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने स्टाफ से सुकन्या समृद्धि खाते खुलवाने के लिए प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। प्राचार्य ने कहा कि आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव में राष्ट्रीय फिलेटली प्रदर्शनी (अमृतपेक्स) में 9 व 10 फरवरी 2023 को 7.5 लाख सुकन्या समृद्धि खाते खोले जाने प्रस्तावित हैं। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डा.सुमेर चंद ने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत उत्तराखंड डाक परिमंडल को 21000 सुकन्या समृद्धि खाते खोले जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। सहायक कार्यक्रम अधिकारी डा. आराधना भंडारी ने बताया कि केंद्र सरकार की यह योजना बालिकाओं के लिए एक छोटी बचत योजना है,जो बेटियों के भविष्य में होने वाले खर्च जैसे पढ़ाई, उच्च शिक्षा व विवाह आदि में होने वाले खर्च की पूर्ति करेगी।

Related posts

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण भाजपाई बनने के बाद पंहुचे उत्तरकाशी, हुआ जोरदार स्वागत।

Arvind Thapliyal

छात्र/छात्राओं को सुनहारे भविष्य की राह दिखातें हैं बाल शोध मेले:संजय थपलियाल 

Arvind Thapliyal

भारत-चीन सीमा पर जादूंग और नेलांग गांव में भोटिया और जाड़ समुदाय के लोग, अपने देवी-देवताओं को खुश करने के लिए पूजा के दौरान वेशभूषा में करते हैं नृत्य,देखे वीडियो में…..

admin

You cannot copy content of this page