Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा कल से जनपद के तीन दिवसीय भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा रविवार 29 अक्टूबर को जिले के तीन दिवाीय भ्रमण पर आ रहे हैं। इस दौरान श्री बहुगुणा जिले के विभिन्न स्थानों पर पशुपालकों से भेंट, जन संवाद एवं विभागीय योजनाओं व कांजी हाऊस का निरीक्षण करने के साथ ही जिला मुख्यालय पर विभागीय समीक्षा बैठक भी लेंगे।

प्राप्त कार्यक्रमानुसार राज्य के पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल, कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा जिले के अपने तीन दिवसीय भ्रमण की शुरूआत में रविवार 29 अक्टूबर को पूर्वाह्न 10.30 बजे डामटा में मन की बात कार्यक्रम के 106वां संस्करण में प्रतिभाग करने के साथ ही स्थानीय पशुपालकों से संवाद एवं कार्यकर्ताओं से भेंट वार्ता करने के बाद अपराह्न 2.30 बजे तियां थोलधार पहुंचकर जन संवाद करेंगे। बहुगुणा रविवार को अपराह्न 4 बजे पुरोला में लो.नि.वि. अतिथिगृह में भी स्थानीय पशुपालकों के साथ जन संवाद और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद बड़कोट में रात्रि विश्राम करेंगे। सोमवार 30 अक्टूबर को बहुगुणा बडकोट में निराश्रित पशुओं की गौशाला का भ्रमाण करने के बाद सरनौल गांव जाकर गोटवैली योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे। इसी दिन कैबिनेट बैठक में ऑनलाईन प्रतिभाग करने के बाद श्री बहुगुणा अपराह्न 4.10 बजे ब्रह्मखाल में पशुपालकों एवं कार्यकर्ताओं से भेंटकर करने के बाद रात्रि प्रवास हेतु उत्तरकाशी आएंगे। पशुपालन मंत्री मंगलवार 31 अक्टूबर को गुफियारा स्थित कांजी हाऊस के साथ ही फोल्ड गांव में डेयरी समिति और सिंगोट गांव में मत्स्य हैचरी का निरीक्षण करने के बाद जिला मुख्यालय पर विभागीय समीक्षा बैठक एवं प्रेस वार्ता करेंगे।.

Related posts

बड़कोट में ‘संवाद से संकल्प’ सम्मेलन आयोजित, विभिन्न वर्गों को किया गया सम्मानित….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में डामटा के दो छात्रों का टॉप मैरिड में नाम,पढ़े पूरी खबर..…

उत्तराखंड चारधाम यात्रा:शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, दोपहर को बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

admin

You cannot copy content of this page