Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री क्षेत्र में आपदा संकट गहराया आम जनमानस आवश्यक चीजों की आपूर्ति हुई ठप्प…. पढ़ें खबर।

 

 

 

 

 

बड़़कोट।यमुनोत्री क्षेत्र में आपदा का असर अब आम जनजीवन पर गहराने लगा है। दो सप्ताह से अधिक समय से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राशन, गैस सिलेंडर और जीवन रक्षक दवाइयों की किल्लत गहराती जा रही है, वहीं बिजली और दूरसंचार सेवाओं के बाधित रहने से परेशानी और बढ़ गई है।

 

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी व मुख्यमंत्री से क्षेत्र में तत्काल राहत पहुंचाने, आवश्यक खाद्य सामग्री, गैस और दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

 

गौरतलब है कि लगातार बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह से अवरुद्ध है। सिलाई बैंड और हनुमानचट्टी के बीच लगातार पत्थर गिर रहे हैं, जंगलचट्टी रोड वॉशआउट हो चुकी है और फूलचट्टी में 100 मीटर से अधिक हिस्से के धंसने से खतरा और बढ़ गया है।

 

सबसे अधिक प्रभावित गीठ पट्टी के एक दर्जन गाँव सहित खरशाली, नारायणपुरी और बनास बताए जा रहे हैं, जहाँ ग्रामीण खाद्य सामग्री, गैस, बिजली और संचार सुविधाओं के अभाव में जूझ रहे हैं।

 

ग्रामीण प्रताप तोमर, पंकज पंवार, रूपेश सिंह, पवन उनियाल, रमेश उनियाल, महावीर, गिरीश, विपिन उनियाल, महादेव उनियाल, अरविन्द सिंह, यशपाल सिंह समेत सैकड़ों लोगों ने राहत सामग्री तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की है।

Related posts

*चकराता महाविद्यालय में “उत्तराखंड महोत्सव” हुआ संपन्न*

admin

उत्त्तरकाशी:- दो दिवसीय शैक्षिक भ्रमण में बाल शिक्षा सदन स्कूल के बच्चों ने विभिन्न स्थलों को जाना,पढ़े पूरी खबर…….

admin

5 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नैनबाग दौरे को लेकर शरदोत्सव समिति जुटी तैयारियों में

admin

You cannot copy content of this page