Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

भाजपा कार्यकारिणी का हुआ विस्तार परशुराम जगुडी़ को बनाया महामंत्री और मीनाक्षी रौटा को जिला मंत्री और दिनेश बेलवाल को जिला सोशल मीडिया संयोजक… पढ़ें खबर।

 

 

 

बड़़कोट।भारतीय जनता पार्टी उत्तरकाशी जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बड़कोट से परशुराम जगूड़ी को जिला महामंत्री नियुक्त किया है। नियुक्ति की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व और जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

 

नवनियुक्त महामंत्री परशुराम जगूड़ी ने कहा कि जिला एवं प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की रीति-नीति के साथ सरकार की विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

 

इधर, मीनाक्षी रौटा को जिला मंत्री और दिनेश बेलवाल को जिला सोशल मीडिया संयोजक बनाए जाने पर भी यमुनाघाटी के कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया और उच्च नेतृत्व का धन्यवाद किया।

 

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, मंडल अध्यक्ष अमित रावत, प्रवीन असवाल, प्रताप रावत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

चारधाम यात्रा में मीडिया की भूमिका पर मंथन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान,जिला पत्रकार संघ (ट्रस्ट) के दो दिवसीय अधिवेशन में पत्रकार हितों, सुशासन और सामाजिक योगदान पर हुई चर्चा…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

जिले में जल जीवन मिशन के तहत पूर्ण हो चुकी योजनाओं के सत्यापन के लिए शुरू किए गए अभियान को सही व समयबद्ध ढंग से संपादित करने के साथ ही निर्माणाधीन परियोजनाओं को अविलंब पूरा करने और वन भूमि की स्वीकृति के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि इन सब कामों की प्रगति की हर सप्ताह होगी समीक्षा : जिलाधिकारी

Arvind Thapliyal

हेल्प क्रॉस ट्रस्ट देहरादून द्वारा उत्तरकाशी जिले के पुरोला तहसील व मोरी तहसील में जरूरतमंद लोगों को ऊनी वस्त्र एवं गर्म जैकेट किये वितरण।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page