Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

CAU में पहली बार सचिव पद पर किसी महिला को मिली जिम्मेदारी ,वह है रवांई की बेटी किरण रौतेला वर्मा जो निर्विरोध निर्वाचित हुई,पढ़े पूरी खबर……

बड़कोट (उत्तरकाशी)।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी के निर्वाचन की प्रक्रिया में पहली बार सचिव पद पर किसी महिला को जिम्मेदारी मिली है ,वह है रवांई की बेटी किरण रौतेला वर्मा जो निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। उनके चयन की खबर से यमुनाघाटी सहित पूरे उत्तरकाशी जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों का कहना है कि अब राज्य के बच्चों को क्रिकेट के लिए उचित पारदर्शिता पूर्ण प्लेटफार्म मिलेगा, जिससे न केवल उत्तराखंड बल्कि देश का नाम भी रोशन होगा।

श्रीमती किरण रौतेला वर्मा पत्नी श्री  महिम वर्मा के सचिव बनने की सूचना के बाद रवांई घाटी पत्रकार संघ, यमुनोत्री प्रेस क्लब, जय हो ग्रुप बड़कोट, यमुनोत्री होटल एसोसिएशन, यमुनोत्री बार एसोसिएशन बड़कोट और उद्योग व्यापार मंडल यमुनाघाटी के पदाधिकारियों एवम उत्तरकाशी जिला क्रिकेट एशोसिएशन ने उन्हें निर्वाचित होने पर शुभकामनाएँ व बधाई दी। नव निर्वाचित सचिव श्रीमती किरण ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों और नवगठित कार्यकारिणी का आभार जताते हुए  शुभकामनाएँ प्रेषित की । उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष श्री दीपक मेहरा,उपाध्यक्ष श्री अजय पांडे,सचिव श्रीमती किरण रौतेला वर्मा,संयुक्त सचिव श्री नूर आलम,कोषाध्यक्ष श्री मानस बंगवाल,काउंसलर श्री मनोज नौटियाल,गवर्निंग काउंसिल सदस्य श्री सुनील कुमार जोशी एवं श्री अरुण तिवारी निर्वाचित हुए।

नव निर्वाचित सचिव श्रीमती किरण रौतेला वर्मा ने कहा कि “उत्तराखंड में क्रिकेट को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना मेरा लक्ष्य  है और रहेगा। महिला सशक्तिकरण की दिशा में हमारा राज्य सर्वोच्च स्थान बनाए, इसके लिए प्रयास जारी रहेंगे।” उन्होंने क्रिकेट एसोसिएशन के सभी सदस्यों और कार्यकारिणी पदाधिकारियों का आभार भी व्यक्त किया।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

शॉर्ट सर्किट से कच्चे मकान में लगी भीषण आग, घर समेत सारा सामान जलकर खाक — एक परिवार प्रभावित

Team Yamunotri Express

सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय पंहुचे उत्तरकाशी गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़कों की समीक्षा… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:बड़कोट व उत्तरकाशी फायर स्टेशन में अग्निशमन सेवा सप्ताह का हुआ शुभारंभ

admin

You cannot copy content of this page