Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देश विदेश बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

अम्बेडकर जयंती पर कफनोल गांव में कार्यक्रम, डॉ. हरक सिंह रावत मुख्य अतिथि रहे…

बड़कोट (उत्तरकाशी):
दिनांक 14 अप्रैल 2026 को की जयंती के अवसर पर विकास खण्ड नौगांव के कफनोल गांव में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तरकाशी-टिहरी प्रभारी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बाबा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा दिए गए समानता, न्याय एवं अधिकारों के संदेश को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी पुरोला (यमुना घाटी) के वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा अम्बेडकर का जीवन समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके विचार आज भी सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति के सदस्यों ने ग्राम प्रधान कफनोल सहित समस्त ग्रामवासियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही सभी ने एकजुट होकर समाज में भाईचारा और समानता बनाए रखने का संदेश दिया।

Related posts

केदारनाथ उप चुनाव के लिये भाजपा और कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

राज्य सरकार से बेसिक शिक्षक भर्ती को चरणवार कराने की उठी मांग,राज्य में 327 डायट प्रशिक्षु, इस साल 705 प्रशिक्षु होने हैं पास आउट…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

चार धाम यात्रा पर भ्रामकता- सतपाल महाराज का बयान जानने के लिए पढ़े….

admin

You cannot copy content of this page