Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

नौगांव विकासखण्ड में ब्लाक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ…. पढ़ें खबर।

 

 

 

 

नौगांव।विकासखण्ड में क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमुख का शपथग्रहण समारोह आयोजित हुआ जहां उप जिलाधिकारी बड़कोट बृजेश तिवारी ने प्रमुख क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, ब्लाक प्रमुख सरोज पंवार ने प्रमुख पद की शपथ दूसरे बार ली सरोज पंवार इससे पहले भी नौगांव विकासखण्ड की ब्लाक प्रमुख रह चुकी है।

नौगांव विकासखण्ड में प्रमुख सरोज पंवार जेष्ठ उप प्रमुख सीमा चौहान कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप कुमार के अलावा चालीस क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

नौगांव विकासखण्ड में कुल चालीस क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं और सभी सदस्यों ने एक साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल पंहुचे और सभी नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ब्लाक प्रमुख, कनिष्ठ व जेष्ठ प्रमुख को शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी कैलाश रमोला,नौगांव पूर्व ब्लाक प्रमुख यशवंत कुमार, पूर्व ब्लाक प्रमुख जगवीर भंडारी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनुपमा रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जशोदा राणा,जिला पंचायत सदस्य विजय बधानी,सरत चौहान,देव माली संजय डिमरी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related posts

शिव महापुराण कथा कल्याण का मार्ग: आयुष कृष्ण

Arvind Thapliyal

दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री रेख गुप्ता से भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने की मुलाकात दी शुभकामनाएं.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :सुगम व सुरक्षित यात्रा संचालन को सभी पुलिसकर्मी सतर्कता व सेवाभाव से करें ड्यूटी,पुलिस  जवानों को डी0एम0 व  एस0पी0 ने किया ब्रीफ

admin

You cannot copy content of this page