Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

गड़बड़झाला।सारीगाड़ कंडारी मोटर मार्ग निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी अब विभाग के खिलाफ आंदोलन की तैयारी…. पढ़ें खबर।

 

 

 

 

 

 

 

 

नौगांव । प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत स्वीकृत सारीगाड़ कंडारी मोटर इन दिनों बदहाली का रोना रो रहा है, मोटर मार्ग के हालात इतने खस्ता हैं कि कभी कोई घटना हो सकती है जिसको लेकर ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई है,सारीगाड़ से कंडारी तक मोटर मार्ग की लंबाई लगभग 13किमी है और इसपर सुधारीकरण और डामरीकरण का निर्माण कार्य होना था जिसकी निविदा भी एक वर्ष स्वीकृत थी,इस मोटर मार्ग से कंडारी ,गोदीन,खमुण्डी मल्ली,खमुण्डी तल्ली,बडोगी,ढू़ईक सहित दर्जनो गांव को जोड़ता है लेकिन ठेकेदारों के विवाद के कारण अभीतक टेंडर प्रक्रिया पर काम नहीं हो पाया और मामला कोर्ट में चला गया जिससे लोगों की परेशानी बढ गई है।

ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री से भी मामले की शिकायत की है कि जल्द मोटर मार्ग का सुधारीकरण और डामरीकरण का निर्माण हो जिससे लोगों को खतरे से राहत मिले।

सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश गौड़ ने बताया कि सारीगाड़ कंडारी मोटर की लंबाई लगभग 13किमी है और यह मोटर मार्ग इतना खस्ताहाल है कि कभी भी कोई घटना हो सकती है, मोटर मार्ग पर दिवाले नहीं है और गढे बने हुए हैं जहां कभी भी कोई बड़ी अनहोनी हो सकती।

मुकेश गौड़,सरदार सिंह राणा, रमेश नौटियाल, मोहन नेगी, अनिल नेगी, श्याम लाल, सुशील, वृजमोहन सहित तमाम स्थानीय लोगों ने विभाग पर आरोप लगाया कि ग्रामीणों के साथ विभागीय अधिकारी और ठेकेदार आपसी झगड़े से लोगों के साथ धोखा कर रहे हैं, आरोप लगाया कि 14 करोड़ के लागत से बनने वाली सड़क का कार्य ठंडे बस्ते में है।

उधर पीएम जेएसवाई पुरोला के अधिकारी मामले को लेकर चुपी तोड़ने को तैयार नहीं है कि असल मामला क्या है,सिर्फ न्यायालय का हवाला देकर टाल दे रहे हैं।

Related posts

हादसा:कार दुर्घटना में एक की मौत तीन घायल

admin

समीक्षा-श्री कमलेश्वर महादेव पत्रिका’ का वाकई महात्म्य है। आप पढ़ेंगे तो नया अनुभव महसूस करेंगे,पढ़े पूरी खबर……

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी :जिले में ‘अपणू स्कूल-अपणू प्रमाण पत्र‘ योजना का जिलाधिकारी ने किया शुभारम्भ

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page