Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized

जिला पंचायत वार्ड भंकोली के विकास के लिये प्रतिवद्व हैं हम: प्रियंका थपलियाल

 

 

 

 

नौगांव। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का प्रचार प्रसार ने तेजी पकड़ी है और नेताओं ने डोर टू डोर प्रचार में ताकत झोंक दी है।

पंचायत चुनाव को लेकर भंकोली वार्ड जिला पंचायत क्षेत्र से प्रत्याशी प्रियंका थपलियाल ने अपना घोषणापत्र सार्वजनिक किया गया है।

मालूम हो कि प्रियंका थपलियाल भाजपा नेता संजय थपलियाल की पत्नी है और संजय थपलियाल कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के करीबी हैं, संजय थपलियाल ने बताया उनकी पत्नी प्रियंका थपलियाल भंकोली जिला पंचायत वार्ड से चुनाव मैदान में है और उनका विजन स्पष्ट है।

वह लगातार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क,बिजली,पानी, बैंकिंग सेवाओं जैसे मुलभूत मुद्दों के आधार पर वोट मांगने का काम कर रहे हैं।

प्रियंका थपलियाल ने जिला पंचायत वार्ड भंकोली के लिए एक रोड़ मैप तैयार किया है जिसमें सड़क,बिजली, पानी, बैंकिंग,शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों को जोड़ा है,और दावा किया है कि यदि जनता भरोसा करती है तो क्षेत्रिय विकास के मुद्दों में तेजी आयेगी।

जिला पंचायत वार्ड भंकोली से प्रत्याशी प्रियंका थपलियाल ने बताया कि उनका विजन स्पष्ट है और परिवारिक पृष्ठभूमि राजनीति से जुड़ी हुई है जिसको लेकर वह जनता के मुद्दों के लिये प्रतिवद्व हैं।

भंकोली जिला पंचायत वार्ड में सार्वजनिक हुये घोषणा पत्र को लेकर प्रियंका थपलियाल ने बताया कि वह बनने के बाद जल्द इसपर काम पुरा करेंगे।

Related posts

Dddffffff

Arvind Thapliyal

जनपद में कायम है शान्ति व्यवस्था चारधाम यात्रा सुचारू रूप से संचालित होने के साथ ही स्कूल-कॉलेज एवं बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले रहे और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में आज भी भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा-163 के तहत धरना, प्रदर्शन, रैली, आंदोलन इत्यादि पर निषेधाज्ञा लागू रही। नगर में संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती करते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिसके चलते आज जिले भर में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है और जन-जीवन सामान्य :डीएम

Arvind Thapliyal

भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण की बैठक में उठे बड़े मुद्दे,खनिज उपकर बढ़ाने और 20 प्रतिशत धनराशि जारी करने की उठी मांग…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page