Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कफनौल में ऐतिहासिक ध्याणि मिलन समारोह,बाबा बौखनाग धयेश्वर नाग रूद्रेश्वर महादेव सहित 12देवी देवताओं को सोने और चांदी के निशाने हुये भेंट … पढ़ें खबर।

 

 

 

 

नौगांव संवाददाता। विकासखण्ड के कफनौल गांव में शुक्रवार साम को त्रिदेवों की देव डोलियां पंहुची जहां बाबा बौखनाग, धयेश्वर नाग, रूद्रेश्वर महादेव का भव्य स्वागत हुआ और साम को रात्रि-जागरण कार्यक्रम हुआ,इसके शनिवार सुबह को ध्याणियों ने तीनो देवताओं के देव मालीयों के साथ गंगनानी धारा से स्नान करवाया और उसके बाद कफनौल गांव पंहुचे।

ध्याणि मिलन समारोह में बाबा बौखनाग, धयेश्वर नाग, रूद्रेश्वर महादेव की डोली के सामने हरियाली कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें हरियाली काटकर देवताओं को चढाई और वहां पर पंहुचे श्रद्धालुओं को हरियाली बांटी गई।

ध्याणि और रूहिणी मिलन कार्यक्रम में लगभग एक हजार विवाहित और अविवाहित ध्याणियां और 12सौ रूहिणीयां पंहुची थी,पुजा अर्चना होने के बाद ध्याणियों ने तीनों देवताओं सोने का छत्र भेंट किया जो लगभग तीन तीन तोले से बने थे इसके अलावा पांच पांडव,दुलाराजा,चेडा़ महाराज सहित ग्यारह देवताओं को सोने और चांदी के निशाने भेंट हुये। कफनौल गांव पंहुची दूरदराज इलाकों में ससुराल हैं और गांव में निवास करती हैं सभी ने मिलकर इस ध्याणि मिलन कार्यक्रम को भव बनाया।

कफनौल गांव में आयोजित हुये ध्याणि, रूहिणी मिलन कार्यक्रम में छत्र भेंट करने के बाद सभी ध्याणियो रूहिणियों ने सामूहिक नृत्य किया।

केदारी पंवार,सरिता तोमर,सुषमा चौहान,भारती अग्रवाल,वीना चौहान,मीना विष्ट,सुन्दरी पंवार, अंबिका चौहान,सुलोचना सहित कार्यक्रम में मौजूद ध्याणियों और रूहिणियों ने बताया कि यह कार्यक्रम देवी देवताओं के आशीर्वाद आज बाबा बौखनाग,धयेश्वर नाग, रूद्रेश्वर महादेव को सोने का छत्र भेंट किया है और इसके अलावा पांच पांडव सहित दुलाराजा,चेडु़ महाराज सहित ग्यारह देवताओं को सोने और चांदी से बने निशाने भेंट और सुख शांति और समृद्धि की क्षेत्र के लिए कामना की गई।

कार्यक्रम का संचालन प्रेम पंचोली ने किया और बाबा बौखनाग देव माली संजय डिमरी,धयेश्वर नाग देव माली रामप्रकाश थपलियाल, रूद्रेश्वर देव माली संकित थपलियाल, चंद्रमोहन पंवार,कुल पुरोहित दिनेश उनियाल,जवाहर सिंह चौहान, चंद्रशेखर पंवार, मनमोहन कफोला,सूरत सिहं चौहान,जगत सिंह चौहान सहित माली पुजारी सहित सैकड़ों ध्याणियां और रूहिणियों सहित हजारों लोग मौजूद रहे और तीन महाशक्तियों के दर्शनार्थ के साक्षी बने।

Related posts

मुख्य सचिव ने दिए प्रतिदिन जनसंवाद एवं जन समस्याओं के निदान के निर्देश

admin

जिला योजना समिति के सभी 14 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने दी बधाई,सामूहिक प्रयासों से उत्तरकाशी के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति, जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने की उम्मीद… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बड़कोट में पंचकर्म सेवाओं से मरीजों को बड़ी राहत,पढ़े क्या क्या है सुविधा…..

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page