Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

ओजरी में वैली ब्रिज का कार्य तेज गति से जारी,4 से 5 दिन में तैयार होकर आवाजाही होगी सुचारू- ई ई मनोज रावत

 

 

 

बड़कोट।यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर ओजरी में वाशआउट हुए सड़क हिस्से पर वैली ब्रिज लगाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। वैली ब्रिज का आवश्यक सामग्री ओजरी पहुंचा दी गई है।वैली ब्रिज को 4 से 5 दिन के भीतर स्थापित कर मार्ग को पुनः सुचारू कर दिया जायेगा यह बात अधिशासी अभियंता मनोज रावत ने पत्रकारों से कही।

 

उन्होंने मौके पर स्थलीय निरीक्षण करने के बाद कहा कि सड़क मार्ग बहाली के कार्य में दिन रात कार्य किया जा रहा है तथा वैली ब्रिज निर्माण को तीव्र गति से पूर्ण किया जा रहा है। मौसम का साथ रहा तो 4 से 5 दिन में आवाजाही सुचारू हो जायेगी। कहा कि जब तक ओजरी में वैली ब्रिज बनकर तैयार नहीं हो जाता,तब तक यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को पैदल मार्ग से सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की व्यवस्था की हुई है ।

Related posts

चकराता महाविद्यालय में एनएसएस ने चलाया स्वच्छता अभियान

Jp Bahuguna

सनातन संस्कृति की पहचान है पारंपरिक वेशभूषा: स्वामी रामभजन वन

Jp Bahuguna

काबिना मंत्री Dr धन सिंह रावत की दूसरे सीडीएस लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त)अनिल चौहान से मुलाकात,पढ़े खबर….

admin

You cannot copy content of this page