सेवानिवृत हुये डॉ शक्तिधर मिश्रा, विशिष्ट कार्यो के लिये बनाई पहचान…. पढ़ें खबर।
बड़कोट।जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट उत्तरकाशी के प्रवक्ता डॉ शक्तिधर मिश्रा 30 वर्ष की सेवा पूर्ण करने के पश्चात सेवानिवृत हो गए हैं, डॉक्टर मिश्रा ने जनपद उत्तरकाशी में शैक्षिक उन्नयन हेतु विशिष्ट कार्य किए गए हैं जिससे जनपद में शैक्षिक गुणवत्ता को नया आयाम मिला, सेवानिवृत्ति समरोह में संस्थान के प्राचार्य संजीव जोशी ने डॉ मिश्रा जी के कार्यों को मील का पत्थर बताया, उन्होंने कहा कि भविष्य में अध्यापक बनने वाले डी. एल. एड. प्रशिक्षुओं को उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए, शिक्षक -प्रशिक्षण में उनके द्वारा किये गए उल्लेखनीय कार्यों की प्रशंसा की गई, संस्थान के समस्त प्रवक्ताओं, कार्मिको ने उनके दीर्घायु और और स्वस्थ रहने की कामना की, इसके अतिरिक्त उत्तराखंड राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ एवं राजकीय शिक्षक संघ उत्तरकाशी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उनके कार्यों को याद किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भी उनके कार्यों की प्रशंसा की गई है डॉक्टर मिश्रा के द्वारा भी जनपद के सभी शिक्षकों और डीएलएड प्रशिक्षुओं का आभार व्यक्त किया और सभी को शिक्षा के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।

