Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पाली गांव में भारी बारिश से हुये नुकसान का नहीं लिया जायजा ग्रामीण नाराज उप जिलाधिकारी को लिखा पत्र.. पढ़ें खबर।

 

 

 

 

बड़कोट । विकासखण्ड के पालीगांव में बीते दिनों हुई अतिवृष्टि से भारी नुकसान हुआ जहां गांव में मलवा आने से जाख देवता मंदिर प्रांगण सहित आसपास के क्षेत्र में खेत खलिहान और आवासीय घरों को मलवे ने प्रभावित कर दिया।

ग्रामीणों ने जाख देवता मंदिर व अन्य जगहों हुये नुकसान को लेकर उप जिलाधिकारी बड़कोट को पत्र लिखा और मौका मुआयना करने की मांग उठाई और लोगों को उचित मुआवजा देने की मांग की।

भाजपा नेता मनमोहन चौहान ने बताया कि पालीगांव में बिते दिनों हुई अतिवृष्टि से पाली गांव में भारी नुकसान हुआ है जिसका कि सर्वेक्षण अभीतक नहीं हुआ है लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि गांव में हुये नुकसान का मौका मुआयना हो।

उधर उप जिलाधिकारी बड़कोट बृजेश तिवारी ने बताया कि सभी राजस्व उप निरीक्षकों को को निर्देशित किया गया है कि अतिवृष्टि क्षेत्रों का निरीक्षण कर सही आंकलन करें ‌

Related posts

वात्सल्य योजना:लाभार्थियों के खातों में पहुंची सहायता राशि,बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने किया डिजिटल हस्तांतरण

Jp Bahuguna

गड़बड़झाला।बजलाड़ी में करोड़ों के खेल की आशंका! फीडर मौजूद होने के बावजूद बिछाई नई लाइन, यूपीसीएल पर सरकारी धन की बर्बादी का आरोप… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 के दृष्टिगत देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ  की वर्चुअल बैठक

admin

You cannot copy content of this page