Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

एक ड्रोन ने बढ़ा दी जान पर आफत… लेकिन समय रहते रेस्क्यू टीम बनी फरिश्ता ,भागीरथी में गिरा ड्रोन, निकालने उतरे मुंबई के युवक खुद फंसे नदी के टापू में… फिर शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन… पढ़ें खबर।

उत्तरकाशी।उत्तरकाशी में शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब मुंबई से आए दो यात्री भागीरथी गंगा में गिरे ड्रोन को निकालने के प्रयास में खुद नदी के बीच टापू में फंस गए। सूचना मिलते ही SDRF, आपदा प्रबंधन QRT और पुलिस टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों युवकों को सकुशल बाहर निकाला।

बताया गया कि संस्कृत महाविद्यालय के नीचे भागीरथी नदी क्षेत्र में ड्रोन गिरने के बाद दोनों युवक उसे निकालने नदी की ओर उतर गए, लेकिन तेज बहाव और अंधेरे के चलते बीच टापू में फंस गए। रात करीब 08:55 बजे आपातकालीन परिचालन केंद्र को सूचना मिलने के बाद राहत एवं बचाव टीम तुरंत मौके पर रवाना हुई।

कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने दोनों युवकों — कृष्णा माली पुत्र मनोज माली एवं कृष्णा दुबे निवासी मुंबई — को सुरक्षित बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। मौके पर SDRF, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें देर रात तक मौजूद रहीं।

Related posts

पहल। कलोगी के मोटर मालिक बुद्धि सिहं राणा ने मतदान के लिये दिया वाहन, निर्दलीय प्रत्याशी बाबी के पक्ष में मतदान करने वाले बेरोजगार युवाओं के लिये दी फ्री सेवा.. पढ़ें

Arvind Thapliyal

ईमानदारी की मिशाल- स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट श्याम चौहान को मिला पैसे से भरा बैग।

Arvind Thapliyal

अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह कार्यक्रम का पुलिस लाईन स्थित मैदान में हुआ शुभारंभ

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page