Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री धाम में घोड़े खच्चरों पर अज्ञात बीमारी को लेकर मालिक परेशान अब पशु चिकित्सा विभाग जुटा जांच में… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

बड़कोट। यमुनोत्री धाम में संचालित घोड़े खच्चरों में अज्ञात बीमारी होने से हड़कम्प मचा हुआ है। पशुचिकित्सा विभाग ने 30 से अधिक घोड़े खच्चरों की सैम्पलिंग कर जांच को भेजा हुआ है जबकि घोड़े खच्चर संचालक बीमारी आने से सहमे व डरे हुये है, कई घोड़े खच्चर यमुनोत्री जानकीचट्टी से घर की ओर चल दिये है। मालूम हो कि यमुनोत्री धाम के लिए संचालित हो रहे अधिक्तर घोड़े खच्चर बीमार हो गए है उनकी खांसी रुकने का नाम नही ले रही है। घोड़े खच्चर संचालक उपेंद्र, दिनेश, राम सिंह, पीताम्बर, जगदम्बा प्रसाद, अरविंद आदि का कहना है कि घोड़े खच्चरो में अचानक खांसी हो रही है, पशुचिकित्सक दवा दे रहे है लेकिन कोई असर नही हो पा रहा है। उन्होंने इसके उपचार के लिए विशेष दल भेजने की मांग की है। इधर जिला पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ एच एस बिष्ट ने बताया कि जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम के लिए संचालित हो रहे कुछ घोड़े खच्चरों में खांसी की बीमारी हो रही है,रेंडमली 30 घोड़े खच्चरों का सैम्पल लिया गया था जिसकी रिपोर्ट आने वाली है। साथ ही पशुचिकित्सकों का दल उपचार करने में जुटा है। और तो और स्थानीय प्रशासन व स्थानीय पुलिस से इसमें सहयोग लिया जा रहा है कि कोई बीमार घोड़ा खच्चर यात्रा रूट पर संचालन न करे। उन्होंने घोड़े खच्चर संचालकों को हिदायत देते हुए कहा कि बीमार होने पर पहले उपचार व उक्त पशुओं को आराम दिया जाय,ठीक होने के बाद ही संचालित करें।

Related posts

बाबा बौखनाग राजकीय मेले को लेकर यमुना घाटी और गंगा घाटी में उत्साह का माहौल 11गते मंगसीर सेम नागराज की तर्ज पर होने वाले मेले को‌‌ लेकर श्रद्वालुओं में अपार श्रद्वा…पढें।

Arvind Thapliyal

24 घण्टे में आये 118 कोरोना के नए मरीज

admin

उत्तरकाशी:दो नयी पुलिस चौकियां धौन्तरी व सांकरी हुई सृजित,सी0एम0 ने किया वर्चुअल उद्घाटन

admin

You cannot copy content of this page