Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

तिलाडी़ शहीदों को दी श्रद्धांजलि और पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लिया संकल्प…. पढ़ें खबर।

 

 

 

 

 

बडकोट। यमुना नदी तट पर नगरपालिका द्वारा आयोजित तिलाडी शहीद दिवस कार्यक्रम के तहत स्थानीय लोगों के साथ पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आंदोलनरत कर्मचारियों सहित सैकड़ों लोगों ने तिलाडी के वीर शहीदों नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहीदो से प्रेरणा लेकर अपने अधिकारों के लड़ने का संकल्प लिया। नगरपालिका द्वारा आयोजित तिलाडी शहीद दिवस रिमझिम बारिश के बीच दूरदराज से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने वीर शहीदों ने स्मारक पर पुष्प अर्पित करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी और मौजूद लोगों ने कहा कि यह स्थल हमें अपने अधिकारों को दिलाने की प्रेरणा देता है। पुरानी पेंशन बहाली के प्रदेश अध्यक्ष जीतमणी पैन्यूली ने कहा आज हम यहां तिलाडी के शहीदों कुर्बानी से सीख लेते हुए अपनी लड़ाई मुकाम तक पहुंचाने के संकल्प लेकर जा रहें हैं। इधर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने भी इनका समर्थन किया। इससे पहले नगरपालिका,व पुरानी पेंशन बहाली से जुड़े पदाधिकारियों ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य में इस दिवस को और बेहतर रुप से मनाया जाएगा इस मौके पर इस मौके पर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, रविन्द्र चौहान, विशालमणी रतूड़ी राजेंद्र सिंह रावत,जनक सिंह राणा, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जयदेव सिंह राणा,जनक सिंह राणा,आर एस असवाल,अबल चंद कुमाई,पूरण सिंह रावत,सांतनु शर्मा, सूर्या पंवार, श्याम सिंह चौहान, कैलाश राणा, भूपेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, जशोदा राणा सभी सभासदों के अलावा पुलिस प्रशासन के लोग भी मौजूद थे ।

Related posts

उत्तरकाशी :विश्व रक्तदाता दिवस पर तीस लोगों ने किया रक्तदान

Jp Bahuguna

आर.के.पुरम के संरक्षक केशर सिंह ऐर को संपादक प्रो.तलवाड़ ने भेंट की ‘साईं सृजन पटल’ पत्रिका… पढ़ें ‌

Arvind Thapliyal

जिला पर्यटन विभाग ने गुलाबी कांठा बुग्याल में दिया सात दिवसीय नि: शुल्क स्कीइंग फाउंडेशन ने दिया प्रशिक्षण और समाजसेवी महावीर माही ने क्षेत्र को विकसित करने की उठाई मांग…पढे।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page