Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:सी ओ बड़कोट ने दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट ने नगर पालिका परिषद बड़कोट के पर्यावरण मित्रों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित कर उनको सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में पर्यावरण मित्रों के प्रोत्साहन हेतु सुरेन्द्र सिंह भण्डारी पुलिस उपाधीक्षक बडकोट द्वारा दीपावली त्योहार से पूर्व शनिवार को नगर पालिका बड़कोट के पर्यावरण मित्रों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित कर सभी पर्यावरण मित्रों को दीपावली की शुभकामनायें दी गयी। पर्यावरण मित्रो द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुये उनके द्वारा सभी को सम्मानित किया गया।
पुलिस उपाधीक्षक बडकोट द्वारा बताया गया कि नगर पालिका बड़कोट के पर्यावरण मित्रो के ऊपर बड़कोट शहर को स्वच्छ बनाये रखने की बहुत बडी जिम्मेदारी है जिसे वह बखुबी निभा रहे है। यात्रा सीजन के दौरान पर्यावरण मित्रो द्वारा बड़कोट शहर को स्वच्छ रखने के लिए दिन-रात मेहनत करते हुए बड़कोट शहर को स्वच्छ बनाये रखा है।

Related posts

उत्तरकाशी: कांग्रेस को लग सकता है झटका, यमुनोत्री में निर्दलीय तो गंगोत्री व पुरोला में भाजपा प्रत्याशी जीत की ओर अग्रसर

admin

बड़कोट में योग दिवस,महिलाओं का मंच पर योग अभ्यास रहा मुख्य आकर्षण. पढ़े पूरी खबर…….

admin

आस्था।आठ दिवसीय केदार और बद्रीनाथ यात्रा के बाद राजा रघुनाथ महाराज पंहुचे पुजेली थान,हुआ विशाल भंडारे का आयोजन और हजारों की संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page