Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज कलोगी में पांच दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का हुआ समापन और छात्र छात्राओं को दी विभिन्न विषयों की जानकारी… पढ़ें।

 

नौगांव। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज कलोगी में आयोजित पांच ग्रीष्मकालीन शिविर का का आज पांचवे दिन समापन हो गया है,और शिविर में विधिवत जागरूकता कार्यक्रम और सांस्कृतिक व निबंध लेखन गतिविधियों सहित खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई।
इसके अलावा समर कैंप के माध्यम से नई शिक्षा नीति से संबंधित जानकारी और कौशल विकास प्रशिक्षण भी शिविर के माध्यम से छात्र छात्राओं को दी गई।
कार्यक्रम अधिकारी जनार्दन डोभाल ने बताया कि पांच दिवसीय समर कैंप शिविर 50से अधिक छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया और इस शिविर के माध्यम से जन जागरूकता अभियान और निबंध लेखन प्रतियोगिता, पेंटीग सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम और योगाभ्यास जैसे विभिन्न विषयों पर छात्रों से चर्चा परिचर्चा कराई जा रही है और कौशल विकास के क्षेत्र में भी में विशेषज्ञों के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया और छात्रों को नशे के प्रति भी जागरूक किया ।

डोभाल ने बताया कि अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज कलोगी में इस वर्ष का परिणाम संतोषजनक रहा और विद्यालय प्रगती के पद पर अग्रसर है, जर्नादन डोभाल ने बताया कि बतौर हिंदी प्रवक्ता होने के नाते वह पिछले दस वर्षों से छात्र हितों में काम कर रहे हैं और सत प्रतिशत रिजल्ट भी दे रहे हैं।
कार्यक्रम में पीटीए अध्यक्ष ओमप्रकाश उनियाल,एस एमसी अध्यक्ष रामचंद्र थपलियाल, सीताराम डोभाल, राजवीर रावत,कामेश्वर बहुगुणा, कामेश्वर बहुगुणा सहित तमाम लोग समापन के मौके पर उपस्थित रहे।

Related posts

गंगनानी मेले “कुंड की जातर”में स्थानीय व्यापारी भी आंमत्रित: बिजल्वाण

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :आपदा राहत व पुनर्निर्माण कार्यों के लिए नहीं होगी धन की कमी :दुर्गेश लाल

Jp Bahuguna

सेवा पखवाड़ा के तहत मसूरी विधानसभा क्षेत्र में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन,72 यूनिट हुआ रक्तदान

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page