Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

राजस्व विभाग और पुलिस ने अफीम की खेती कर रहे 152लोगों पर किया एन टी पीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज…. पढ़ें खबर।

 

 

 

 

 

 

 

बड़कोट। तहसील अंतर्गत ख़ाटल व गोडर पट्टी में इस वर्ष फिर से अवैध अफीम की खेती लहलहाते हुए नजर आयी ,अब तक एंटी नार्काे टास्क फोर्स ,राजस्व और पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए लगभग ढाई लाख से अधिक अवैध अफीम के पौधों को नष्ट करते हुए 152 लोगो पर एन टी पी सी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. क्षेत्र में अफीम की अधिकांश खेती राजस्व भूमि, वन भूमि तथा निजी भूमि की आड़ में भी अवैध रूप से ये खेती पाई गई हैै। पुलिस टीम ने ग्राम पंचायत सिंगुणी में 4 के ख़िलाप और राजस्व पुलिस ने चोपड़ा और कसलाना गाँव के 148 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर अब तक कि सबसे बड़ी कार्यवाही की है। गोडर पट्टी के आधा दर्जन गाँव एवं ख़ाटल पट्टी के अधादर्जन से अधिक गांवों में लाखों पौधें नष्ट किये गये। तहसीलदार श्रीमती रेनू सैनी ने बताया कि ख़ाटल पट्टी के चोपड़ा ,कसलाना,न्यूडी, देवल , शरनाचैक सहित बजलाड़ी, भौति,गैर सहित गोडर क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती को सीबीएन,राज्य नारकोटिक्स टीम के साथ राजस्व व पुलिस कर्मियों द्वारा नष्ट किया गया। चोपड़ा गांव के 148 लोगो पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। जिसकी रेगुलर पुलिस से तफ्तीश करवाई जायेगी। उन्होंने कहा कि अवैध अफीम की पैदावार करने वाले क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा जिसमे ग्रामीणों की शतप्रतिशत सहभागिता रहेगी।

 

पुलिस व राजस्व टीम ने लिए पौधों के सैंपल

 

उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी ने बताया कि ‘यमुनाघाटी क्षेत्र में अफीम उखाड़ो अभियान जारी है. पुलिस व राजस्व कर्मी ने पंचायत के निवासियो की मौजूदगी में कार्रवाई की है, ताकि कानूनी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके. संपूर्ण क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती को नष्ट करने के उपरांत रासायनिक जांच के लिए पौधों के सैंपल एकत्र किए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया। उन्होंने कहा कि सम्बंधित क्षेत्रीय ग्राम प्रहरी,राजस्व उपनिरीक्षक सहित वन विभाग के कर्मियों के ख़िलाप भी जिलाधिकारी महोदय को कार्यवाही हेतु लिखा जायेगा।

Related posts

हल्द्वानी में सम्पन्न हुआ श्रमजीवी पत्रकार युनियन का कुमायूं सम्मेलन,सूचना निदेशक बंशीधर तिवारी ने की शिरकत,पढ़े पूरी खबर……

admin

उत्तरकाशी:मुख्यमंत्री ने नारायण पूरी पहुंचकर यमुनोत्री विधायक की स्व माँ को की श्रधांजलि अर्पित

admin

महिला आयोग की अध्यक्षा ने किया देहरादून शहर महाविद्यालय का औचक निरीक्षण, आधारभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर हैरानी जताई

admin

You cannot copy content of this page