Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कार्रवाई।धरासू पुलिस ने 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में निधि लिमिटेड कम्पनी के एमडी को किया गिरफ्तार…. पढ़ें खबर।

 

उत्तरकाशी।अक्टूबर 2024 में थाना धरासू पर ब्रह्मदेव निधि लिमिटेड ब्रह्मखाल चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी के डायरेक्टर, एमडी व संचालकों पर 25 लाख रु0 से अधिक धोखाधड़ी करने पर 420 भादवि के अंतर्गत धोखाधड़ी का मामला पंजीकृत किया गया था, जिसमें रणवीर चन्द रमोला आदि 6 लोग नामजद हैं।
श्रीमती सरिता डोबाल, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी ने धोखाधड़ी के मामले की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस अधिकारियों को मामले में निष्पक्ष कार्यवाही के निर्देश दिये गये। पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक धरासू दिनेश कुमार के नेतृत्व मे धरासू पुलिस की टीम द्वारा उक्त मामले में गहन छानबीन की गयी तो पाया गया कि ब्रह्मदेव निधि लिमिटेड कम्पनी जीनियस टैक्नोलॉजी के साफ्टवेयर पर काम करती थी, पुलिस द्वारा जीनियस टैक्नोलॉजी से कम्पनी का डाटा लेकर एनालिसिस करने, बैंक खाता डिटेल, बयान व अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में धारा 3/21 (1)(2)(3) BUDS Act 2019 की बढोतरी करते हुये कल दिनांक 23.05.2025 को एक अभियुक्त रणवीर चन्द रमोला को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त रणवीर चन्द रमोला कम्पनी में एमडी का कार्य करता था, जिसके द्वारा बताया गया कि वर्ष 2022 में ब्रह्मदेव निधि लिमिटेड कम्पनी खोली गयी थी, जिसमे वह लोगों से अच्छे रिटर्न के लिए निवेश करवाते थे, ब्रह्मदेव निधि लिमिटेड के सभी संचालक/कार्यकर्ता पहले दिव्यांश ग्रुप से जुडे हुये थे, दिव्यांश ग्रुप में फ्रॉड होने पर उनके द्वारा अपनी कम्पनी ब्रह्मदेव निधि लिमिटेड खोली गयी थी, रणवीर चन्द ने मौखिक रुप से बताया कि ब्रह्मदेव निधि लिमिटेड कम्पनी मं लोगों से पैसे निवेश करवाकर उनके द्वारा अपनी पूर्व कम्पनी (दिव्यांश ग्रुप) के कस्टमर/खाताधारकों को पैंसे रिटर्न किये गये थे, जिस कारण से ब्रह्मदेव निधि लिमिटेड कम्पनी के निवेशकों के पैंसे डूब गये। मामले में अग्रिम विधिक/विवेचनात्मक कार्यवाही जारी है।

Related posts

आस्था । नगाणगांव में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जनकल्याण व प्रदेश की समृद्धि की कामना… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

पुरोला में भू माफिया बेखौफ जमीने खुर्द -बुर्द का धड़ल्ले से हो रहा काम उठी जांच की मांग… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

हादसों का मंगलवार:ड्यूटी जा रहे शिक्षकों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत ,दो घायल

admin

You cannot copy content of this page