Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आस्था।  रैथल के पारंपरिक भेड़ मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब और लोक संस्कृति का रंग,भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण ने भगवान समेश्वर महाराज एवं माँ बगमुंडी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की…. पढ़ें खबर।

 

 

उत्तरकाशी। टकनौर क्षेत्र के पंचगांई रैथल गांव में आयोजित पारंपरिक भेड़ मेले में आज पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण ने सम्मिलित होकर क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, धार्मिक आस्था एवं पौराणिक परंपराओं के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान समेश्वर महाराज एवं माँ बगमुंडी के दर्शन-पूजन कर पंचगांई सहित समस्त टकनौर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की।

 

मेले का प्रमुख आकर्षण सुदूर बुग्याली क्षेत्रों से लाई गई भेड़ों की टोलियां रहीं, जिन्होंने विधिवत रूप से भगवान समेश्वर महाराज एवं माँ जगदम्बा की परिक्रमा की। आस्था और लोक परंपरा से जुड़ा यह अनूठा दृश्य मेले में विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। यह परंपरा हमारी समृद्ध लोक संस्कृति एवं सदियों पुरानी पौराणिक विरासत की जीवंत पहचान है, जो आज भी पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ रही है।

 

इस अवसर पर पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण ने कहा कि रैथल गांव टकनौर क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और धार्मिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन में सदैव अग्रणी रहा है। यहां तीज-त्योहारों और पारंपरिक आयोजनों को जिस उत्साह, श्रद्धा एवं सामूहिक सहभागिता के साथ मनाया जाता है, वह हमारी भावी पीढ़ियों को अपनी जड़ों और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रेरणादायी माध्यम है।

 

उन्होंने कहा कि भेड़ मेला केवल एक धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी पौराणिक परंपराओं, ग्रामीण जीवनशैली और बुग्याली संस्कृति का जीवंत प्रतिबिंब है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से हमारी लोक संस्कृति और विरासत को संरक्षण मिलता है तथा युवा पीढ़ी अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों से परिचित होती है।

 

पूर्व विधायक सजवाण ने पंचगांई रैथल, नटिन, क्यार्क, बन्द्राणी एवं भटवाड़ी के समस्त ग्रामवासियों को लोक संस्कृति एवं पौराणिक परंपराओं के संरक्षण-संवर्धन के लिए ऐसे भव्य एवं आस्थापूर्ण आयोजनों के निरंतर आयोजन हेतु हार्दिक साधुवाद एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कामना की कि भगवान समेश्वर महाराज एवं माँ बगमुंडी का आशीर्वाद पंचगांई सहित समस्त टकनौर क्षेत्रवासियों पर सदैव बना रहे।

 

मेले में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नागेंद्र चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नत्थी लाल शाह, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री खुशहाल नेगी, श्री जयवीर चौहान, श्री कलम सिंह राणा, पूर्व राज्यमंत्री श्री घनानंद नौटियाल, ज्येष्ठ प्रमुख प्रतिनिधि श्री कमलेश कुमार, गांव के पंचमालगुजार श्री किशन सिंह राणा, श्री राजकेंद्र थनवान, मनोज राणा, विपिन राणा, मनवीर रावत, ग्राम प्रधान श्री बुद्धि लाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री मोहन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related posts

राजकीय उद्यान रामगढ़ पहुँचे कृषि मंत्री गणेश जोशी, सेब विपणन हेतु तत्काल कार्यवाही के अधिकारियों को दिए निर्देश, क्षेत्र में मंडी खोलने की भी की घोषणा

Jp Bahuguna

देहरादून:आईआईटी रुड़की भर्तियों पर यूकेडी आक्रोशित, दी आँदोलन की चेतावनी

admin

यमुनोत्री धाम नई कार्यकारिणी का हुआ फुलमालाओं से भव्य स्वागत और यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रीयों को बेहतर सुविधा पर कार्य करने की भी दी बधाईयां… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page