Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
टिहरी राज्य उत्तराखंड

5 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नैनबाग दौरे को लेकर शरदोत्सव समिति जुटी तैयारियों में

 

नैनबाग/टिहरी गढ़वाल

अमित नौटियाल

5 नवंबर से नैनबाग में शरदोत्सव का आगाज हो रहा है। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। वहीं आज नैनबाग शरदोत्सव समिति के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी टिहरी सौरभ गहरवार और मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार से भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नैनबाग-शरदोत्सव में प्रस्तावित दौरे को लेकर विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में नैनबाग-शरदोत्सव समिति के सचिव प्रदीप कवि, क्रीड़ा प्रभारी अर्जुन सिंह रावत और प्रवेश प्रभारी श्याम सिंह चौहान मौजूद रहे। वहीं जिलाधिकारी ने सभी विभागों को नैनबाग शरदोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नैनबाग शरदोत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र सिंह रावत और सचिव प्रदीप कवि ने बताया कि 5 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनबाग दौरे पर आ रहे हैं। वहीं सीएम धामी के दौरे को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसके साथ उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के नैनबाग आने से विकास कार्यों को गति मिलेगी। वहीं उन्होंने क्षेत्रीय जनता से अपील की है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोग आएं। नैनबाग शरदोत्सव में कृषि मंत्री गणेश जोशी, पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा, क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार, राजपुर रोड विधायक खजान दास के साथ प्रदेश के सांसद, विधायक और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है। वहीं दूसरी ओर नैनबाग शरदोत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र सिंह रावत और मंच संचालक दर्शन नौटियाल ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह से मुलाक़ात कर नैनबाग शरदोत्सव में आने के लिए आमंत्रित किया है।

Related posts

सीडीएस जनरल विपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी एवं 11 अन्य सैन्य अधिकारियों की दुर्भाग्यपूर्ण तथा असामायिक मृत्यु पर नगर व्यापार मंडल और जय हो ग्रुप ने श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया

admin

उत्तरकाशी:होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने हेतु पुलिस ने ली पीस कमेठी की बैठक

admin

भाजपा ने चलाया शक्तिबंधन कार्यक्रम, महिलाओं के मजबूती का दावा।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page