Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनाघाटी में तेज हवा और बारिश से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग रहा बंद स्थानीय नागरिकों के सहयोग से खुला मार्ग… पढ़ें खबर।

 

 

 

बड़कोट। यमुनाघाटी में तेज हवाएं व भारी बारिश के चलते चीड़ के 4 पेड़ यमुनोत्री हाइवे में आ गिरे जिससे दो घण्टे तक ट्रैफिक जाम रहा,स्थानीय निवासियों ने उपजिलाधिकारी बड़कोट को इसकी सूचना दी साथ ही स्वयं पेड़ को हटाने का प्रयास भी किया।। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के खरादी में चार चीड़ के बिसालकाय पेड़ रोड़ में आ गिरे ,गनीमत रही कि उनकी चपेट में कोई राहगीर व वाहन नही आया। यमुनोत्री दर्शन को आये तीर्थयात्रियों सहित स्थानीय निवासियों को दो घण्टे तक पेड़ो को हटने का इंतजार करना पड़ा ।इधर स्थानीय निवासियों ने घटना की जानकारी उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी को दी।जिसके बाद उपजिलाधिकारी ने एसडीआरएफ और वन विभाग को उक्त पेड़ो को हटवाने के त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए और दो घण्टे बाद रोड़ को आवाजाही के लिए सही किया जा सका । इधर स्थानीय निवासी सेवानिवृत्त सैनिक प्रवीन सिंह रावत ,अरविंद चन्द, गणेश डिमरी, का कहना है कि नेशनल हाईवे के ऊपर व बस्तियों के पास जो भी चीड़ के पेड़ है उन्हें तत्काल हटाया जाए ताकि भविष्य में कोई अनहोनी न हो पाये।

Related posts

बड़कोट में पैरावेट कर्मियों ने उठाई हक की आवाज, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा मांगपत्र,₹25 हजार मासिक मानदेय, बीमा सुविधा और विभागीय भर्तियों में प्राथमिकता की मांग; प्रशिक्षित पैरावेट कर्मियों ने सरकार से की ठोस कार्रवाई की अपील… पढ़ें खबर

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी जिला निर्वाचन ने नगर निकायों के लिये बनाया कंट्रोल रूम और यह जारी किया हेल्पलाइन नंबर 01374-222727…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

फेरबदल।उत्तराखंड शासन ने 23 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किये है। उत्तरकाशी से नवाजिश खलिक को नैनीताल एवं हरिद्वार से गोपाल सिंह चौहान को उत्तरकाशी नवीन तैनाती मिली है। इसके अलावा अन्य के स्थांतरण की देखें सूची …..

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page