Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री धाम यात्रा व्यवस्था में अव्यवस्था निर्माणाधीन रोपवे का निर्माण कार्य बंद अब उठे सवाल… पढ़ें खबर।

 

 

बड़कोट। यमुनोत्री यात्रा में तीर्थयात्रियों के आने का सिलसिला जारी है। खरशाली रोपवे में निर्माणकार्य बन्द है परन्तु सैकड़ो वाहनों के लिए पेढ़ पार्किंग में शौचालय की व्यवस्था न होने से तीर्थयात्रियों को भारी दिक्कत हो रही है साथ ही फूलचट्टी से खरशाली तक मोटरमार्ग गड्डो में तब्दील होने से यात्रियों व वाहन चालकों को भारी परेशानी से रूबरू होना पड़ रहा है। मालूम हो कि यात्रा को शुरू हुए तीन सप्ताह होने को है परंतु खरशाली रोपवे में बनी पेढ़ पार्किंग में अव्यवस्था का अंबार हो रखा है। सैकड़ो वाहनों के पार्किग स्थल पर तीर्थयात्री खुले में शौच करने को मजबूर है, जगह जगह गन्दगी होने से बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है। रोपवे निर्माण में लगी कार्यदायी संस्था ने निर्माणकार्य बन्द करते हुए उक्त स्थल को पेढ पार्किंग में तब्दील किया हुआ है और सुविधा के नाम पर कोई व्यवस्था नही की हुई है जिससे तीर्थयात्रियों को शौच खुले में करना पड़ रहा है या गाँव मे किसी के घरों में शौचालय की सुविधा लेने के लिए दर दर की ठोकरे खाने को विवश है। वही फूलचट्टी से खरशाली तक महज 3किमी की मोटर रोड़ गड्डों में तब्दील हो रखी है।कई जगह दुर्घटना होने का अंदेशा बना हुआ है, तीर्थयात्रियों सहित वाहन संचालकों को आवाजाही के लिए खासे दिक्कत हो रही है। सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज जय हो ग्रुप सहित स्थानीय निवासी देवराज उनियाल, जयेंद्र तोमर,खुशहाल नेगी, गोपालराम उनियाल,गौरभ उनियाल, अनिल उनियाल,महावीर उनियाल आदि ने रोपवे का निर्माण कार्य शुरू करने, पार्किंग में शौचालय की व्यवस्था और बदहाल पड़ी तीन किमी फूलचट्टी से खरशाली तक मोटर मार्ग पर डामरीकरण कराये जाने की मुख्यमंत्री , जिलाधिकारी और विधायक यमुनोत्री से हस्तक्षेप करते हुए तीर्थयात्रियों की सुविधा के ये उक्त कार्य कराए जाने की मांग की है।

Related posts

‘‘नेकी का बैंक‘‘हुआ विधिवत शुभारम्भ,जरूरतमन्दों को मिलेगी मद्द

admin

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:वैगनआर वाहन दुर्घटना में चार की मौत, दो घायल

admin

जनपद में समस्याओं के समाधान के लिये लगेगा जनता मिलन कार्यक्रम: डीएम 

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page