Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मेगा वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मेगा वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ
 
चार माह में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन- सीएम

देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्यागी रोड स्थित संत निरंकारी भवन में मेगा कोविड वैक्सीनेशन कैम्प का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चल रहा सबसे बङा कोविड टीकाकरण अभियान
     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विश्व का सबसे बड़ा कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के दूरस्थ आर तक कैम्प लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है। चार माह में प्रदेश में शत प्रतिशत कोविड-19 वैक्सीनेशन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने टीकाकरण के लिए आए लोगों से मिलकर उनका हालचाल पूछा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा की संत निरंकारी भवन में आज 01 हजार वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। आज प्रदेश में डेढ़ लाख कोविड वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 750 कैम्प लगाए गए हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

मोरी ब्लॉक के सौड़ गांव में आगजनी की घटना ,देखे आग की लपटों की वीडियो……

admin

मसूरी:-उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के सुनील सिलवाल अध्यक्ष व देवेन्द्र उनियाल बने महामंत्री

admin

कोविड 19 के उपचार से सम्बंधित दवाइयों की ब्लैकमार्केटिंग कतई बर्दाश्त नही, टेस्ट , ट्रैक और ट्रीट ही सर्वोच्च प्राथमिकता -सी. एम. TSR

admin

You cannot copy content of this page