Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

सिंगल विंडो सिस्टम के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही करना सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव

*देहरादून 06 अप्रैल, 2022

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में सिंगल विंडो सिस्टम के अंतर्गत लंबित आवेदनों के संबंध में बैठक की। बैठक में समस्त जिलाधिकारी भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि निवेश राज्य के लिए बेहद जरूरी है और निवेश बढ़ाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सिंगल विंडो सिस्टम के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। निवेशकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इस बात पर भी ध्यान दिया जाए।
उन्होंने समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक 15 दिन में जनपद स्तर पर लंबित आवेदनों की मॉनिटरिंग करें साथ ही शासन स्तर पर संबंधित सचिव इसकी मॉनिटरिंग करते हुए निस्तारण सुनिश्चित करें। मुख्य सचिव ने कहा कि प्राप्त आवेदनों को टाइम बाउंड करते हुए समय से निस्तारित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी सामंजस्य से कार्य करें।
मुख्य सचिव ने राजस्व विभाग,आबकारी विभाग के अलावा जिलाधिकारी हरिद्वार व जिलाधिकारी उधमसिंह नगर को निर्देश दिए कि उनके स्तर पर लंबित  आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए इन आवेदनों का निस्तारण सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर  सचिव श्री रविनाथ रमन, महानिदेशक उद्योग श्री रणवीर सिंह चौहान सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

वन विभाग अवैध वन अपराध को लेकर जागा,चैक पोस्टों पर गहन चेकिंग के निर्देश…. पढ़ें

Arvind Thapliyal

नियमित टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकत्री कुमकुम शर्मा, सुमनलता व ए.एन.एम. सुधा ग्वाडी को किया गया सम्मानित

admin

स्यालना गांव में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ विराम, सुदामा और कन्हैया के जैसे हो मित्रता: शिवप्रसाद नौटियाल 

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page