Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

नगरपालिका बड़कोट के विकास कार्यों को लेकर अध्यक्ष विनोद डोभाल ने कही बड़ी बात अपने वादों और दावों का पत्रकार वार्ता में किया खुलासा… पढ़ें।

 

बड़़कोट/अरविन्द थपलियाल।नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने रविवार को प्रेस वार्ता कर नगर पालिका क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव से पहले जनता से किए गए वायदे पूरे किए जा रहे हैं।

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यवाही तेज
विधायक संजय डोभाल और नगर पालिका के संयुक्त प्रयास से बड़कोट जल संस्थान परिसर में निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई (गंगा) कार्यालय की स्थापना की जा चुकी है। इससे क्षेत्र में जल प्रबंधन से जुड़े कार्यों को गति मिलेगी।

हरित नगर पालिका की ओर कदम
विनोद डोभाल ने बताया कि पूरे नगर पालिका क्षेत्र को हरित पालिका के रूप में विकसित करने की दिशा में वन विभाग के सहयोग से सघन वृक्षारोपण किया जा रहा है। विशेष रूप से भू-धंसाव से प्रभावित क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित किया जा रहा है।

रिंग रोड और झूला पुल का निर्माण जल्द
नगर पालिका में लंबे समय से लंबित पड़ी रिंग रोड परियोजना, जो तिलाड़ी रोड से जोड़ने का काम करेगी, जल्द ही शुरू की जाएगी। साथ ही, पूर्व मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत झूला पुल का निर्माण भी शीर्ष प्राथमिकता में है, जिससे बड़कोट में जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

डाबरकोट टनल को मिली मंजूरी
यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल के प्रयास से डाबरकोट में प्रस्तावित टनल परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

नगर पालिका अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा और नगर की जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

Related posts

मुख्यालय छोड़ना है तो जिलाधिकारी की सहमति प्राप्त करनी अनिवार्य होगी

admin

उत्तरकाशी क्रिकेट एसोसिएशन में सीनियर खिलाड़ियों के पंजीकरण की प्रक्रिया आज 11 नवम्बर से शुरू,पढ़े पूरी खबर

Team Yamunotri Express

देहरादून नगर निगम व झंझरा,रायपुर ब्लॉक क्षेत्र में स्कूलो में अवकाश,भारी बारिश ,पढ़े पूरी खबर…..

You cannot copy content of this page